'पशु आहार प्लांट से औद्योगिक विकास को मिलेगा बढ़ावा', CM मान बोले- पंजाब को रंगला बनाने की प्रक्रिया तेज
भगवंत मान सरकार ने पंजाब को रंगला बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पंजाब के राजपुरा में 138 करोड़ की लागत से पशु आहार प्लांट का शिलान्यास हो रहा है। इससे पंजाब में औद्योगिक विकास को और बढ़ावा मिलेगा।
हॉलैंड की कंपनी 138 करोड़ रुपये की लागत से पशु आहार प्लांट स्थापित कर रही है। 1 अक्टूबर को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान इसका शिलान्यास करेंगे।

इससे पहले मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने नीदरलैंड की राजदूत मारिसा गेरार्ड्स के साथ बैठक भी की। चर्चा के दौरान भगवंत सिंह मान ने पंजाब को निवेश के लिए सबसे पसंदीदा स्थान बताया। उन्होंने राजदूत को बताया कि राज्य में उद्योग समर्थक सरकार है। जो उद्योगपतियों के कल्याण के लिए समर्पित है। साथ ही एकल खिड़की प्रणाली लागू कर रही है।
इसके आगे उन्होंने कहा कि पंजाब अवसरों की भूमि है और दुनिया भर की अग्रणी कंपनियां राज्य में निवेश करने के लिए तैयार हैं। सीएम मान ने कहा कि देश के औद्योगिक केंद्र के रूप में तेजी से उभर रहे पंजाब में निवेश से नीदरलैंड के उद्यमियों को भी काफी फायदा होगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब में सांप्रदायिक सद्भाव, औद्योगिक शांति और औद्योगिक विकास के लिए अनुकूल माहौल है। जिससे उद्योगों की प्रगति को बढ़ावा मिल रहा है।
मुख्यमंत्री ने डच उद्योगपतियों का स्वागत करते हुए कहा कि राज्य सरकार पंजाब में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए नए विचारों और नवाचारों के लिए हमेशा तैयार है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार के ठोस प्रयासों से पंजाब तेजी से हर क्षेत्र में सफलता की नई कहानी लिख रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में औद्योगीकरण को बढ़ावा देने का मुख्य उद्देश्य युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते खोलकर राज्य में प्रतिभा पलायन की प्रवृत्ति को उलटना है।
यह भी पढ़ें- पंजाब: CM भगवंत मान ने किसानों को दी बड़ी राहत, प्रमाणित गेहूं के बीज पर मिलेगी 50 प्रतिशत की सब्सिडी












Click it and Unblock the Notifications