झारखंड में जमीन का दाखिल खारिज हुआ अब आसान, नहीं काटने होंगे दफ्तरों के चक्‍कर

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने गुरुवार को प्रोजेक्ट भवन सचिवालय के सभागार में सुओ मोटो आनलाइन म्यूटेशन प्रक्रिया (Suo Moto Online Mutation) का शुभारंभ किया।

नई दिल्ली,2 दिसंबर: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने गुरुवार को प्रोजेक्ट भवन सचिवालय के सभागार में सुओ मोटो आनलाइन म्यूटेशन प्रक्रिया (Suo Moto Online Mutation) का शुभारंभ किया और इसी के साथ अब रैयतों को जमीन के दाखिल खारिज (म्यूटेशन) के लिए कर्मचारी या अंचल अधिकारी के कार्यालयों के चक्‍कर नहीं काटने पड़ेंगे और न ही इसके लिए अलग से आवेदन देना होगा। अब जमीन के रजिस्‍ट्रेशन (Land Registration) के साथ ही इसकी आनलाइन प्रक्रिया स्वत: शुरू हो जाएगी।

hemant seron

राज्‍य में जमीन की खरीद बिक्री में पारदर्शिता लाने की पहल
इस खास अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जमीन की खरीद-बिक्री में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार ने कई कदम उठाए हैं। सुओ-मोटो आनलाइन म्युटेशन प्रक्रिया का शुभारंभ भी उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

जैसा की सभी जानते हैं, जमीन खरीद-बिक्री हेतु रजिस्‍ट्रेशन, दाखिल-खारिज, रसीद कटने से लेकर रजिस्टर पंजी-2 तक की प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। कई बार ये प्रक्रियाएं आम जनता के लिए काफी जटिल हो जाती हैं। राज्य सरकार का प्रयास आम जनता को सरल और सुलभ व्यवस्था उपलब्ध कराना है।

शुरुआत में दिक्‍कत आने पर परेशान न हो लोग
मौके पर मुख्यमंत्री ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े जिला एवं प्रखंडस्तरीय अधिकारियों (District and Block Level Officers) को संबोधित करते हुए कहा कि हो सकता है कि शुरुआती 15 से 20 दिन कुछ तकनीकी समस्याएं (Technical Fault) आए, जिस पर संबंधित अधिकारी लगातार नजर बनाए रखेंगे।

इस स्थिति में लोग विभाग के साथ समन्वय स्थापित करें ताकि समस्याओं का तत्काल निराकरण किया जा सके। उन्होंने इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर तीन लाभुकों ने अपने अनुभव भी शेयर किए।

मौके पर कई गणमान्‍य रहे उपस्थित
इस मौके पर ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव केके सोन, निदेशक उमाशंकर सिंह सहित कई अफसर मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पारदर्शी प्रक्रिया से ग्रामीण लोगों को बिचौलियों से भी मुक्ति मिल सकेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+