Petrol Diesel Price: टंकी फुल कराने से पहले चेक करें आज कितना है पेट्रोल-डीजल का दाम? आपके शहर का ताज रेट

Petrol Diesel Price: अगर आप ऑफिस जाने से पहले गाड़ी की टंकी फुल कराना चाहते हैं तो एक बार पेट्रोल-डीजल के नए रेट चेक कर लीजिए। शुक्रवार, 10 जुलाई को Petrol Diesel कि लेटेस्ट कीमतें जारी कर दी गई है। ईरान-अमेरीका में फिर बढ़े तनाव के कारण क्रुड ऑयल की दाम अंतरराष्ट्रीय बाजार में उछाल पर हैं।

इसके बावजुद, इंडियन मार्केट में तेल की कीमतों में को कोई बदलाव नहीं किया गया। स्टेट ओन्ड ऑयल मार्केटिंग कंपनी (OMCs) ने देश भर में एनर्जी के दाम पहले जैसे ही बरकरार रखा हैं।

petrol-diesel-price-today-10-july

इससे आम जनता को फिलहाल राहत तो मिली है, लेकिन ग्लोबल मार्केंट में चल रही हलचल पर सभी की नजर बनी हुई है। यहां नीचे विस्तार से देश के अलग अलग शहरों के तेल के दाम दिए गए हैं...

India Petrol Diesel Price Today: प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

10 जुलाई को राजधानी नई दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 111.21 रुपये और डीजल 97.83 रुपये प्रति लीटर है।

कोलकाता में पेट्रोल 113.51 रुपये और डीजल 99.82 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। जबकि चेन्नई में पेट्रोल 107.94 रुपये और डीजल 99.71 रुपये प्रति लीटर की दर से पेट्रोल पंप पर उपल्ब्ध है।

इसके अलावा हैदराबाद में पेट्रोल 115.69 रुपये, पटना में 113.37 रुपये, जयपुर में 112.66 रुपये, बेंगलुरु में 110.44 रुपये और लखनऊ में 101.86 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। गौरतलब है कि देश के अलग-अलग राज्यों में VAT और अन्य टैक्स के कारण तेल की कीमतों में थो़ड़ा अंतर देखने को मिलता है।

US Iran War के कारण अंतर्राष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में भारी उछाल

दरअसल, अमेरिका और ईरान के बीच समझौते को लेकर शुरू हुई बातचीत से वैश्विक बाजार में तनाव कुछ कम हुआ था। लेकिन, पिछले दो दिनों से दोनों देशों के बीच सीजफायर टूटने के बाद फिर सैन्य तनाव देखने को मिल रहा है।

Delhi LPG Price: 10 जुलाई को दिल्ली में क्या है डोमेस्टिक-कमर्शियल गैस का नया रेट? यहां देखें लेटेस्ट दाम
Delhi LPG Price: 10 जुलाई को दिल्ली में क्या है डोमेस्टिक-कमर्शियल गैस का नया रेट? यहां देखें लेटेस्ट दाम

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका-ईरान के बीच तनाव दोबारा बढ़ने के बाद होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही 9 जुलाई को ठप रही। इससे वैश्विक तेल सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ी और कच्चे तेल की कीमतों में करीब 1% की बढ़ोतरी हुई।

मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार- बाजार अभी पूरी तरह सामान्य नहीं हुआ है। होर्मुज स्ट्रेट में तेल जहाजों की आवाजाही पर इस तनाव का असर अब भी देखा जा रहा है। जिससे कच्चे तेल की कीमतों पर दबाव बना हुआ है।

भारत में क्यों नहीं बदले पेट्रोल-डीजल के दाम?

फिलहाल देश में सबकी नजर इसी बात पर है कि जब तेल कंपनियां अब अच्छा मुनाफा कमा रही हैं तो आखिर भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम क्यों नहीं बदले। इसकी वजह यह है कि देश में खुदरा ईंधन कीमतें सरकारी तेल कंपनियां तय करती हैं।

ये अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमत, डॉलर-रुपया दर, टैक्स, ट्रांस्पोर्ट लागतों को ध्यान में रखकर तेल के दाम तय करती हैं। फिलहाल, देशभर में वाहन चालकों को पुराने दामों पर ही पेट्रोल और डीजल खरीदना होगा। आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय बाजार की स्थिति और सरकारी तेल कंपनियों की समीक्षा के बाद ही कीमतों में किसी बदलाव की संभावना बनेगी।

Delhi LPG Price: 10 जुलाई को दिल्ली में क्या है डोमेस्टिक-कमर्शियल गैस का नया रेट? यहां देखें लेटेस्ट दाम
Delhi LPG Price: 10 जुलाई को दिल्ली में क्या है डोमेस्टिक-कमर्शियल गैस का नया रेट? यहां देखें लेटेस्ट दाम
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+