हरियाणा: नवनिर्वाचित सरपंचों व पंचों को गांव में ही शपथ दिलाएंगे अधिकारी
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यहां कहा कि व्यवस्था परिवर्तन के तहत प्रदेश में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव में नव निर्वाचित सरपंचों व पंचों को गांव में ही ग्राम सभा की बैठक कर अधिकारियों द्वारा शपथ दिलाई जाएगी, जबकि पहले सभी सरपंचों व पंचों को किसी एक स्थान पर एकत्रित करके शपथ दिलाई जाती थी। मुख्यमंत्री से शनिवार को करनाल हलके से जुड़ी ग्राम पंचायतों के नव निर्वाचित सरपंच व पंचों ने लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में मुलाकात की।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस अवसर पर नव निर्वाचित सरपंचों व पंचों से कहा कि ग्रामीण विकास के लिए नई-नई योजनाएं बनाएं और अपने कार्य का ईमानदारी से निर्वहन करें। गांव के विकास कार्यों के लिए सरकार की ओर से धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत शासन की सबसे छोटी इकाई है और वे अपने गांव की एक स्वतंत्र सरकार के रूप में कार्य करती है। इसलिए सभी नव निर्वाचित सरपंच व पंच मिलजुलकर ग्रामीण विकास को आगे बढ़ाएं, सरकार की ओर से उन्हें पूरा सहयोग मिलेगा।
उन्होंने यह भी कहा कि अब चुनाव प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है, नव निर्वाचित सरपंच व पंचों को आपसी मतभेद भुलाकर सभी ग्रामवासियों का सहयोग लेकर गांव की मूलभूत जरूरतों से संबंधित आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करना चाहिए। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि इस बार के पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में सर्वसम्मति से ब्लॉक समिति के सदस्य, सरपंच व पंच तथा पूरी की पूरी ग्राम पंचायतों का चुनाव कर ग्रामीणों ने अच्छी परंपरा की शुरुआत की है।
इतना ही नहीं सर्वसम्मति से चुने गए सरपंच, पंच को हरियाणा सरकार की ओर से गांव के विकास के लिए ईनाम के तौर पर 50 हजार रुपये से लेकर 11 लाख रुपये तक की प्रोत्साहन राशि मिलेगी। मुख्यमंत्री से आशीर्वाद लेने पहुंची ग्राम पंचायतों में काछवा गांव की सरपंच सुशील, कलामपुरा गांव के सरपंच रणजीत सिंह, जरीफाबाद की सरपंच संतोष देवी, पुंडरक के सरपंच नरेश कुमार तथा डबरी के सरपंच राजेश तथा पंच शामिल रहे।
-
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज में ईरान की दादागिरी खत्म? 'प्लान-B' तैयार, LPG-तेल की नहीं होगी किल्लत -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती?












Click it and Unblock the Notifications