ओडिशा के मयूरभंज में भयानक तूफान ने मचाई तबाही, 70 घर हुए तबाह, हवा में उछली कारें

Odisha Mayurbhanj Terrible storm: ओडिशा के मयूरभंज जिले के करंजिया इलाके में रविवार को नॉरवेस्टर तूफान ने भीषण तबाही मचाई है। जिले के करंजिया क्षेत्र में आए इस बवंडर ने देखते ही देखते पूरे इलाके को तहस-नहस कर दिया। हवा की गति इतनी तेज़ थी कि इसने घरों को उजाड़ने के साथ-साथ सड़क पर चल रहे वाहनों को भी खिलौनों की तरह हवा में उछाल दिया।

इस बवंडर जैसी स्थिति के कारण कई घर क्षतिग्रस्त हुए, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी फैल गई। अचानक आई इस आपदा में कई लोग घायल हुए, जबकि दो व्यक्तियों की जान भी चली गई।

Odisha Mayurbhanj Terrible storm
सांकेतिक फोटो

70 से अधिक घर तूफान में हुए तबाह

इस भीषण बवंडर का सबसे ज्यादा असर किया गांव में देखा गया। तूफान के अचानक आए तेज़ झोंकों ने गांव के कच्चे और फूस के मकानों को तिनकों की तरह उड़ा दिया। रिपोर्ट के अनुसार, 70 से अधिक घरों की छतें क्षतिग्रस्त हो गईं और कई मकान पूरी तरह ढह गए हैं।

आपदा में लगभग दस लोग घायल हुए

इस आपदा में लगभग दस लोग घायल हुए। गंभीर रूप से चोटिल दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उपचार के दौरान उनकी दुखद मृत्यु हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तूफ़ान इतनी तेज़ी से आया कि लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने का अवसर ही नहीं मिला।

तूफानी की लपेट में आए वाहन

एनडीटीवी रिपोर्ट के अनुसार तूफान की प्रचंड रफ्तार का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि सड़क पर चल रहे वाहन भी इसके सामने टिक नहीं पाए। हवा के ज़ोरदार दबाव के कारण एक ऑटो-रिक्शा ज़मीन से ऊपर उठकर पास के एक तालाब में जा गिरा। इसके अलावा, कई अन्य वाहन भी सड़क से फिसलकर गड्ढों और किनारों पर गिर गए।

बिजली आपूर्ति हुई ठप

तेज़ हवाओं के कारण कई बड़े पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए, जिससे पूरे इलाके में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सड़कों पर चलते कुछ वाहन भी हवा के झोंकों से हिल गए, जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी झेलनी पड़ी।

बचाव में जुटा स्‍थानीय प्रशासन

स्थानीय प्रशासन अब नुकसान का आकलन कर रहा है, और प्रभावित परिवारों तक राहत सामग्री जल्द पहुंचाने की उम्मीद है। क्षेत्र के नागरिक प्रशासन से त्वरित सहायता और पुनर्वास कार्यों की मांग कर रहे हैं ताकि वे इस कठिन परिस्थिति से उबर सकें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+