दिल्ली सरकार का पर्यटन प्लान, 4 टूरिस्ट प्लेस के रेवेन्यू पर मंथन
दिल्ली के पर्यटन स्थलों को विकास रखरखाव और उसे प्राप्त होने वाले रेवेन्यू को लेकर सरकर मंथन कर रही है।

दिल्ली सरकार के चार अहम पर्यटन स्थलों को ऑपरेट करने का जिम्मा अब निजी क्षेत्र के हाथों में सौंपा जा सकता है। जिन चार पर्यटन क्षेत्रों को ऑपरेट करने के लिए निजी क्षेत्रों को आमंत्रित करने की योजना है उमें आजाद हिंद ग्राम और दिल्ली हाट भी शामिल हैं। यह जानकारी पर्यटन विभाग के एक अधिकारी ने दी है।
पर्यटन विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक विभाग को खुद से इन सभी पर्यटन स्थलों को ऑपरेट करने में दिक्कत आ रही है, इसलिए सरकार निजी क्षेत्रों को इसमें शामिल करने पर विचार कर रही है। अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि पर्यटन विभाग अगले हफ्ते यह विचार करेगा कि यह निजी क्षेत्र को रेवेन्यू-शेयर मॉडल या फिर किसी अन्य फॉर्मूले के तहत इसमें कैसे शामिल किया जाए। यह चार पर्यटन स्थल गुरु तेग बहादुर मेमोरियल, आजाद हिंद ग्राम टूरिस्ट कॉम्पलेक्स और जनकपुरी तथा पीतमपुरा में स्थित दिल्ली हाट शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: दिल्ली सरकार संगम विहार, गालिबपुर में देगी फ्री सीवर कनेक्शन देगी, 65 हजार लोगों को होगा लाभ
एक अधिकारी ने बताया, 'चार पर्यटन स्थलों के संचालन को लेकर हम निजी क्षेत्रों को इसमें शामिल करने की योजना बना रहे हैं। हम अगले हफ्ते इस बात पर विचार करेंगे कि हमें इससे कैसे फायदा मिल सकता है।
इन सभी पर्यटन स्थलों को खुद से चलाना मुश्किल है। इसलिए कोई प्राइवेट पार्टी इसे टेक ओवर कर सकती है और रेवेन्यू-शेयरिंग मॉडल या किसी अन्य मॉडल के जरिए वो इसे चला सकती है।'पीतमपुरा में स्थित दिल्ली हाट करीब 7.2 एकड़ में फैला हुआ है। इसमें 108 क्राफ्ट स्टॉल हैं। इसके अलावा इसमें तीन एयर कंडिशन हॉल मेले के लिए बने हैं। कॉन्फ्रेंस, वर्कशॉप, म्यूजिक और डांस शो भी इसमें करवाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: दिल्ली सरकार की बड़ी पहल, राज्य में औद्योगिक क्षेत्रों का होगा तेजी से विकास












Click it and Unblock the Notifications