दिल्ली सरकार की बड़ी पहल, राज्य में औद्योगिक क्षेत्रों का होगा तेजी से विकास

दिल्ली सरकार ने राज्य में उद्योग और कारोबार को बढ़ावा देने के के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब नए औद्योगिक क्षेत्र को विकसित करने की मंजूरी के साथ राष्ट्रीय राजधानी में उद्योगों का विकास होगा।

Arvind Kejriwal

अगर आप नया उद्योग लगााने की सोच रहे हैं और आपको दिल्ली की बेहतरीन लोकेशन का फायदा भी उठाना है तो आपके पास एक अच्छा मौका है। दिल्ली में एक नए औद्योगिक क्षेत्र को विकसित करने के लिए मंजूरी मिल गई है। दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने कंझावला में 920 एकड़ भूमि को औद्योगिक क्षेत्र के तौर पर विकसित करने के लिए चिह्नित किया है।

दिल्ली के उपराज्यपाल कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि इसके साथ ही कंझावला दिल्ली में सबसे बड़े औद्योगिक संकुल में शामिल हो गया है। कंझावला के साथ, सक्सेना ने बापरोला गांव में भी 300 एकड़ को औद्योगिकी क्षेत्र के तौर पर विकसित करने की मंजूरी दे दी है। यहां दिल्ली सरकार ने एक इलेक्ट्रॉनिक सिटी स्थापित करने का प्रस्ताव दिया है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली सरकार का समर एक्शन प्लान, 8 मई से एंटी डस्ट अभियान का होगा आगाज

उन्होंने कहा कि यह कदम राष्ट्रीय राजधानी में औद्योगिक बुनियादी ढांचे को युक्तिसंगत और संवर्धित करेगा तथा अवैध औद्योगिक क्षेत्रों का प्रसार रोकेगा। दिल्ली के उत्तर-पश्चिम में कंझावला में औद्योगिकी क्षेत्र स्थापित करने का काम दिल्ली राज्य औद्योगिक और बुनियादी ढांचा विकास निगम (डीएसआईआईडीसी) करेगा।

बता दें कि दिल्ली में उद्योग और कारोबार के लिए यहां की सरकार कई सहूलियतें भी देती है। इसके साथ ही दिल्ली में कारोबार शुरु करने पर कारोबारियों को सेंट्रल लोकेशन का भी फायदा मिलता है। दिल्ली देश की राजधानी होने के साथ ही एक बड़ा कारोबारी हब भी है, यहां के कई थोक मार्केट देश के उत्तरी, पूर्वी और मध्य भारत में सामान की सप्लाई का प्रमुख केंद्र भी हैं।

यह भी पढ़ें: दिल्ली सरकार संगम विहार, गालिबपुर में देगी फ्री सीवर कनेक्शन देगी, 65 हजार लोगों को होगा लाभ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+