दिल्ली सरकार संगम विहार, गालिबपुर में देगी फ्री सीवर कनेक्शन देगी, 65 हजार लोगों को होगा लाभ

दिल्ली सरकार अनधिकृत कॉलोनियों में सीवर लाइन बिछाने के साथ वहां रहने वाले वालों को मुफ्त सीवर कनेक्शन की सुविधा दे रही है।

Arvid Kejriwal

Delhi Sewer Line: दिल्ली सरकार (Delhi Government) की ओर से अनधिकृत कॉलोनियों में सीवर लाइन बिछाने के साथ ही उसमें रहने वाले लोगों को मुफ्त कनेक्शन भी उपलब्ध कराई जा रही है। इससे जहां एक तरफ दिल्ली के हजारों घरों के लोगों को फायदा मिलेगा, वहीं यमुना (Yamuna) के प्रदूषण को भी नियंत्रित करने में सहायता मिलेगी। संगम विहार (Sangam Vihar) की अनाधिकृत कॉलोनियों और गलिबपुर (Ghalibpur) में रहने वाले लोगों को जल्दी ही निःशुल्क सीवर कनेक्शन का लाभ मिलने जा रहा है।

दिल्ली सरकार के जल मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बताया कि इस योजना का विस्तार करते हुए संगम विहार की अनाधिकृत कॉलोनियों और गालिबपुर में रहने वाले लोगों को निःशुल्क सीवर कनेक्शन की सुविधा देने के लिए सरकार ने 7 करोड़ रुपये से अधिक के फंड को मंजूरी दी है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली सरकार का समर एक्शन प्लान, 8 मई से एंटी डस्ट अभियान का होगा आगाज

इस फंड का इस्तेमाल इन इलाकों के घरों को सीवर नेटवर्क से जोड़ने के लिए किया जाएगा। योजना के जरिए यहां की अनधिकृत कॉलोनियां भी सीवर नेटवर्क से जुड़ जाएंगी। इन कॉलोनियों का सीवेज, सीवर टीटमेंट प्लांट में ट्रीट होगा और यमुना में गंदे की जगह साफ पानी जाएगा।

65 हजार लोगों को मिलेगा फायदा
जल मंत्री ने कहा कि इस योजना के तहत संगम विहार की 14 अनाधिकृत कॉलोनियों के 8250 घरों को सीवर कनेक्शन दिया जाएगा। इस पर 4.94 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इससे इन कॉलोनियों में रहने वाले लगभग 45 हजार लोगों को इसका फायदा मिलेगा। वहीं गालिबपुर में सीवर कनेक्शन देने के लिए 2 करोड़ 12 लाख रुपये के फंड को मंजूरी दी गई है। यहां 3954 घरों को फ्री सीवर कनेक्शन देकर सीवर नेटवर्क से जोड़ा जाएगा, जिससे यहां रहने वाले 20 हजार लोगों को फायदा होगा।

यह भी पढ़ें: दिल्ली सरकार की GST से भरी तिजोरी, अप्रैल में रिकॉर्ड वसूली

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+