छत्तीसगढ़: गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, भूपेश बघेल सरकार की बड़ी घोषणा
छत्तीसगढ़ सरकार ने गोवर्धन पूजा को लेकर बड़ा फैसला किया है। उन्होंने गोवर्धन पूजा पर्व के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का ऐलान किया है।
सामान्य प्रशासन विभाग ने इसको लेकर आदेश जारी किया है। जारी आदेश के मुताबिक, गोवर्धन पूजा के अवसर पर 13 नवंबर 2023 के पूर्व में नवा रायपुर अटल नगर एवं रायपुर शहर में स्थित शासकीय कार्यालय एवं संस्थाओं के लिए अवकाश घोषित किए गए हैं।

यह भी पढ़ें- बेरोजगारों को व्यवसाय के लिए करोड़ का लोन दे रही भूपेश सरकार, कुक्कुट पालन प्रोत्साहन योजना से ऐसे पाएं लाभ
पहले नहीं मिलती थी सरकारी छुट्टी
स्थानीय अवकाश को सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने के फलस्वरूप 15 नवंबर को भाईदूज पर्व के अवसर पर नवा रायपुर अटल नगर तथा रायपुर शहर में स्थित शासकीय कार्यालयों एवं संस्थाओं के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया है। यह स्थानीय अवकाश बैंक, कोषालय और उप कोषालय के लिए लागू नहीं होगा। इससे पहले गोवर्धन पर्व पर सार्वजनिक अवकाश नहीं होता था। लेकिन इस बार भूपेश बघेल सरकार ने बड़ी घोषणा की है।
यह भी पढ़ें- 'PSC मामले में छत्तीसगढ़ सरकार की कोई भूमिका नहीं', BJP के आरोप पर बोले CM सीएम भूपेश बघेल












Click it and Unblock the Notifications