'PSC मामले में छत्तीसगढ़ सरकार की कोई भूमिका नहीं', BJP के आरोप पर बोले CM भूपेश बघेल
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बार फिर पीएससी को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी लगातार पीएससी के बारे में बात कर रही है। लेकिन इसमें छत्तीसगढ़ सरकार की कोई भूमिका ही नहीं है। बीजेपी के शासन में पीएससी की सभी परीक्षाएं उस दौरान आयोजित की गई थीं, सभी युवा इसके खिलाफ केस जीत रहे हैं।
हाई कोर्ट में इसके खिलाफ फैसले आए, लेकिन रमन सिंह ने इसकी जांच नहीं की। जब से हम सत्ता में आए हैं, पीएससी, व्यापम, सभी परीक्षाएं हो रही हैं। वे केवल यही चाहते हैं राजनीति करो। उन्होंने कहा कि बीजेपी पीएससी को लेकर बात कर रही है, लेकिन अभी तक कोई आरोप नहीं लगा है।

'रमन सिंह बताएं कौन सी पीएससी परीक्षा विवादित नहीं रहीं'
सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि इसमें मेरी सरकार की कोई भूमिका नहीं है। रमन सिंह बताएं कौन सी पीएससी परीक्षा विवादित नहीं रही हो। हमारी सरकार में सभी परीक्षाएं हो रही हैं। अब ये लोग आरोप लगा रहे हैं और राजनीति कर रहे हैं। पीएससी को लेकर जो आरोप लगा रहे हैं, उसमें किसी मंत्री या विधायक जरा सी भी भूमिका नहीं है।
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ में अब वार्ड में ही बनेंगे जाति प्रमाण पत्र, सरकार ने दिया निगमों को अधिकार












Click it and Unblock the Notifications