बेरोजगारों को व्यवसाय के लिए करोड़ का लोन दे रही भूपेश सरकार, कुक्कुट पालन प्रोत्साहन योजना से ऐसे पाएं लाभ
Chhattisgarh Poultry Farming Promotion Scheme: छत्तीसगढ़ में कुक्कुट पालन को प्रोत्साहित करने के लिए कुक्कुट पालन प्रोत्साहन योजना चालू की गई है। पशुधन विकास विभाग द्वारा सीएम भूपेश बघेल द्वारा 15 अगस्त 2023 को इस नवीन योजना को प्रारंभ करने की घोषणा के परिपालन में एक करोड़ रुपए आकस्मिकता निधि से अग्रिम परमिशन दी गई है।
योजना के अंतर्गत कुक्कुट पालन प्रारंभ करने वाले उद्यमियों को स्ववित्तीय अथवा बैंक ऋण से व्यवसायिक इकाई स्थापित पर 5 साल के लिए स्थायी पूंजी निवेश अनुदान प्रदान किया जाएगा।

पशुधन विकास विभाग के जानकारी अनुसार छत्तीसगढ़ में रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर प्रदान करने के लिए चालू की गई इस योजना में विकसित और विकासशील विकासखण्डों में कुक्कुट पालन इकाईयों की स्थापना के लिए 25 से 40 फ़ीसदी तक पूंजी निवेश अनुदान दिया जाएगा।
अधिकारियों के जानकारी अनुसार रंगीन कुक्कुट,ब्रायलर, देशी कुक्कुट, इकाईयों की स्थापना के लिए श्रेणी क्षेत्र में सामान्य श्रेणी के हितग्राही को 25 फ़ीसदी तथा अनूसुचित जाति एवं अनूसुचित जनजाति और ईडब्लूएस के हितग्राही हेतु स्थायी पूंजी निवेश पर 30 फ़ीसदी का अनुदान दिया जाएगा।
इसी तरह ब श्रेणी क्षेत्र के सामान्य हितग्राही को 35 फ़ीसदी और अनूसुचित जाति एवं अनूसुचित जनजाति और ईडब्लूएस के हितग्राही हेतु स्थायी पूंजी निवेश पर 40 फ़ीसदी का अनुदान दिया जाएगा।
इसी प्रकार कुक्कुट लेयर और पेरेंट कुक्कुट इकाई के लिए अ श्रेणी क्षेत्र में सामान्य श्रेणी के हितग्राही को 25 फ़ीसदी तथा अनूसुचित जाति एवं अनूसुचित जनजाति और ईडब्लूएस के हितग्राही हेतु स्थायी पूंजी निवेश पर 30 फ़ीसदी का अनुदान दिया जाएगा। इसी तरह ब श्रेणी क्षेत्र के सामान्य हितग्राही को 35 प्रतिशत और अनूसुचित जाति एवं अनूसुचित जनजाति और ईडब्लूएस के हितग्राही हेतु स्थायी पूंजी निवेश पर 40 फ़ीसदी का अनुदान दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications