आंध्र प्रदेश: 'युवाओं को करेगा प्रेरित', BJP प्रदेश अध्यक्ष ने PM मोदी के जीवन पर फोटो एक्सपो का किया उद्घाटन
आंध्र प्रदेश बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दग्गुबाती पुरंदेश्वरी ने शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय विजयवाड़ा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के जीवन और समय पर प्रदर्शनी का उद्देश्य देश के युवाओं को प्रेरित करना है।
दग्गुबाती पुरंदेश्वरी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को चिह्नित करने के लिए 17 सितंबर को भाजपा द्वारा शुरू किए गए सेवा कार्यक्रम 2 अक्टूबर तक जारी रहेंगे।

उन्होंने कहा कि अन्य दलों के नेताओं के विपरीत, बीजेपी नेता अपने जन्मदिन को खास बनाने के लिए सेवा कार्यक्रम शुरू करते हैं। यह प्रदर्शनी युवाओं के लिए बहुत बड़ी प्रेरणा होगी।
जगन मोहन सरकर पर जमकर साधा निशाना
इस दौरान उन्होंने आंध्र प्रदेश की जगन मोहन सरकर पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वाईएसआरसी सरकार लोगों और टैक्स अधिकारियों को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि नरसापुरम में जब एक शराब की दुकान का निरीक्षण किया, तो दुकानदार ने बताया कि 1 लाख रुपये का कारोबार हुआ, लेकिन डिजिटल भुगतान के रूप में केवल 700 रुपये दिखाए गए।
यह भी पढ़ें- आंध्र प्रदेश: कोर्ट की परमीशन के बाद टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू से सीआईडी ने जेल में शुरू की पूछताछ
लोगों की जेब पर डाका डाल रही जगम मोहन सरकार- बीजेपी
उन्होंने पूछा कि लोगों को समझना चाहिए कि बाकी रकम कहां गई। क्या लोगों की जेब पर डाका डालते हुए उन्हें मुफ्त चीजें देने का श्रेय लेना उचित है? उन्होंने कहा कि इस बार वाईएसआरसी सरकार की विदाई तय है। उन्होंने विकास के नाम पर लोगों को गुमराह किया है। उन्होंने आंध्र प्रदेश के लोगों को झांसे में रखा है। इस बार लोगों ने बदलाव का मन बना लिया है और राज्य में बीजेपी की सरकार बनेगी।
यह भी पढ़ें- AP: 'चंद्रबाबू नायडू निर्दोष हैं तो चर्चा से क्यों डरती है TDP', MLAs के वॉक आउट करने पर बोले शिक्षा मंत्री












Click it and Unblock the Notifications