आंध्र प्रदेश: कोर्ट की परमीशन के बाद टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू से सीआईडी ने जेल में शुरू की पूछताछ
कौशल विकास निगम घोटाला मामले में जेल में बंद टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू से आंध्र प्रदेश पुलिस सीआईडी अधिकारियों ने आज पूछताछ शुरू कर दी है। शनिवार को सीआईडी की टीम ने केंद्रीय कारागार राजामहेंद्रवरम में जाकर नायडू से पूछताछ शुरू की है।

पूछताछ के दौरान इन्हें मौजूद रहने की मिली है इजाजत
बता दें शुक्रवार को विजयवाड़ा की एसीबी कोर्ट ने चंद्रबाबू नायडू की सीआईडी को दिन की पुलिस हिरासत दे थी। कोर्ट ने सीआईडी की आर्थिक अपराध शाखा के तीन पुलिस उपाधीक्षकों (डीएसपी) को छह अन्य कनिष्ठ पुलिस अधिकारियों, एक पेशेवर वीडियोग्राफर और दो आधिकारिक मध्यस्थों के साथ पूछताछ में हिस्सा लेने की अनुमति दी थी।
पूरी जांच की होगी वीडियोग्राफी
नायडू की पूरी जांच की वीडियोग्राफी करने की कोर्ट ने परमीशन दी है लेकिन सीलबंद लिफाफे में गोपनीयता बनाए रखी जाएगी।
पूछताछ के दौरान मौजूद रहेगा नायडू का वकील भी
23 और 24 सितंबर को सुबह साढ़े नौ बजे से शाम 5 बजे तक कोर्ट ने चंद्रबाबू नायडू से जेल में पूछताछ करने की अनुमति कोर्ट ने दी है। कोर्ट ने सीबीआई को आदेश दिया है कि वह नायडू के वकील को हिरासत के दौरान बिना किसी हस्तक्षेप के दृश्यमान दूरी पर मौजूद रहने देंगे। इसके साथ ही एक घंटे की पूछताछ के बाद पांच मिनट के उचित अंतराल पर नायडू के लिए वकीलों की एक टीम की सहायता की भी अनुमति कोर्ट ने दी है।
जानें क्यों सीबीआई जेल में कर रही पूछताछ
73 साल के चंद्रबाबू नायडू की तबीयत और उम्र को देखते हुए सीबीआई को उनसे जेल परिसर में ही पूछताछ करने की अनुमति दी गई है। ताकि उन्हें राजामहेंद्रवरम केंद्रीय जेल से मंगलागिरी में सीआईडी कार्यालय तक लगभग 200 किमी लंबी यात्रा तक करके ना जाना पड़े। इसके साथ ही नायडू को पूछताछ के समय सभी आवश्यक सुविधाएं, चिकित्सा सहायता देने का कोर्ट ने आदेश दिया है। इन सुविधाओं में पूछताछ के दौरान दोपहर 1 से 2 बजे तक एक घंटे का लंच ब्रेक भी शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications