AP: 'चंद्रबाबू नायडू निर्दोष हैं तो चर्चा से क्यों डरती है TDP', MLAs के वॉक आउट करने पर बोले शिक्षा मंत्री

आंध्र प्रदेश के शिक्षा मंत्री बोत्सा सत्यनारायण ने टीडीपी विधायकों पर निशाना साधा है। उन्होंने टीडीपी विधायकों को कायर कहा है। उन्होंने सदन छोड़ने की घटना को कायरतापूर्ण कृत्य बताया है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि टीडीपी विधायकों में फैक्ट्स का सामना करने की हिम्मत नहीं है।

उन्होंने सचिवालय परिसर में मीडिया प्वाइंट पर मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा कि टीडीपी विधायक कौशल विकास घोटाले पर बहस में भाग लिए बिना भाग गए। वे विधानसभा सत्र की शुरुआत से ही इसकी मांग कर रहे थे। लेकिन बहस में भाग लिए बिना भाग गए।

चंद्रबाबू नायडू निर्दोष हैं तो चर्चा से क्यों डरती है TDP

बोत्सा सत्यनारायण ने कहा कि टीडीपी ने इस मुद्दे पर बहस के लिए जोर दिया था। जब सत्ता पक्ष इसके लिए तैयार हो गया, तो उन्होंने नाटक कर सदन से बाहर चले गए। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से हमारे पास एक विपक्ष है, जिसे लोगों के मुद्दों की कोई परवाह नहीं है। उन्होंने एक ही रणनीति अपनाई है। चाहे वो विधानसभा हो या विधान परिषद, उन्हें बस सदन की कार्यवाही को बाधित करना है। उनका व्यवहार आपत्तिजनक है।

शिक्षा मंत्री ने सवाल करते हुए कहा कि अगर कौशल विकास घोटाले में विपक्षी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू निर्दोष हैं तो उन्हें अपनी बात रखने का मौका मिला था। लेकिन उन्होंने इस मौके का कोई फायदा नहीं उठाया। अगर उनके नेता निर्दोष हैं तो टीडीपी विधायक चर्चा में भाग लेने से क्यों डरते हैं।

बोत्सा सत्यनारायण ने कहा कि कौशल विकास घोटाले में नायडू की गिरफ्तारी और उसके बाद न्यायिक रिमांड से न्यायपालिका पर लोगों का भरोसा बढ़ा है। उन्होंने कहा कि कानून अपना काम करेगा और कोई भी कानून से ऊपर नहीं है। राज्य विधानसभा में कौशल विकास घोटाले पर चर्चा के दौरान घोटाले में नायडू की भूमिका स्पष्ट रूप से स्थापित हुई थी।

यह भी पढ़ें- 'आंध्र प्रदेश में महिला आरक्षण कोटा 50% से अधिक', राज्यसभा में बोले YSRC सांसद वी विजयसाई रेड्डी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+