'रमन सिंह सरकार में शौचालय निर्माण में हुआ 1500 करोड़ का घोटाला', CM भूपेश बघेल का बड़ा आरोप

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य को ओडीएफ घोषित करने को लेकर बीजेपी की पिछली सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि रमन सिंह सरकार में शौचालय निर्माण में 15 सौ करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है। लेकिन इसकी कोई जांच नहीं हो रही है।

सीएम भूपेश बघेल ने एनएफएचएस रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि शहरी क्षेत्र में केवल 88 प्रतिशत लोग शौचालय का उपयोग करते हैं। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में 73.5 प्रतिशत लोग शौचालय का उपयोग करते हैं। औसत के रूप में देखा जाए तो केवल 76.8 प्रतिशत लोग शौचालय का उपयोग कर रहे हैं।

रमन सिंह सरकार में शौचालय निर्माण में 1500 करोड़ का घोटाला

इसका मतलब यह हुआ कि 23 प्रतिशत लोग अभी भी इसका उपयोग नहीं कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि राज्य को ओडीएफ और ओडीएफ प्लस घोषित किया जा चुका है। लेकिन आंकड़ों के मुताबिक, 16 लाख परिवार अभी भी शौचालय का उपयोग नहीं कर रहे हैं। हालांकि, रमन सिंह की सरकार में छत्तीसगढ़ को ओडीएफ घोषित किया गया था।

'ED-IT से इसकी भी जांच कराएं'

सीएम बघेल ने कहा कि इससे शौचालय निर्माण में विसंगति का पता चलता है। रमन सिंह की सरकार में शौचालय निर्माण में 1500 करोड़ रुपये का घोटाला किया गया। लेकिन इसकी कोई जांच नहीं हो रही। सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि इसकी भी ईडी या आईटी से जांच होनी चाहिए।

'बीजेपी इस मामले में मौन है, कोई जवाब नहीं दे रही'

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने इसके लिए पत्र भी लिखा था, लेकिन इसकी कोई जांच शुरू नहीं हुई। इस मामले में भारतीय जनता पार्टी मौन है। इस मामले में कोई जवाब नहीं देते। इसकी भी जांच होनी चाहिए। क्यों नहीं करा रहे। जब लोगों के घरों में शौचालय बना नहीं, तो इसकी तो जांच होनी ही चाहिए।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: 'यात्री इन ट्रेनों का इस्तेमाल ही नहीं कर पा रहे', वंदे भारत के उद्घाटन पर CM भूपेश बघेल का तंज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+