Chhattisgarh Opinion Poll: सीएम पद के लिए पहली पसंद बने भूपेश बघेल, 3 बार के CM रमन सिंह को पछाड़ा

Chhattisgarh Opinion Poll: सीएम पद के लिए बघेल और रमन सिंह में से कौन पहली पसंद?

Chhattisgarh Opinion Poll: इस साल के अंत में छत्तीसगढ़ सहित 4 राज्यों में विधानसभा चुनाव हैं। ऐसे में दोनों ही दलों (कांग्रेस-बीजेपी) ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। इस बीच एबीपी-सी वोटर ने मिलकर एक ओपिनियन पोल किया है, जिसमें मतदाताओं से कुछ सवालों के जरिए नब्ज टटोलने की कोशिश की गई।

जनता से मुख्यमंत्री के तौर पर पहली पसंद के रूप में भूपेश बघेल और रमन सिंह से जुड़ा सवाल पूछा गया, जिसमें मौजूदा सीएम बघेल ने पूर्व सीएम रमन सिंह को पछाड़ते टॉप पोजिशन हासिल की है।

Chhattisgarh Opinion Poll

सर्वे के मुताबिक मौजूदा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा के पूर्व सीएम रमन सिंह पर 25 प्रतिशत से ज्यादा अंकों की अहम बढ़त हासिल करते हुए शीर्ष पद के लिए सबसे पसंदीदा उम्मीदवार के रूप में उभरे हैं।

एबीपी-सी वोटर के सर्वे में जहां सीएम बघेल को 48% प्रतिभागियों का समर्थन मिला, वहीं तीन बार के सीएम सिंह को केवल 23% मतदाताओं का समर्थन मिला। छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव, जो पहले कार्यकाल में बघेल से शीर्ष पद की दौड़ हार गए थे, केवल 19% लोगों के समर्थन के साथ तीसरे स्थान पर आए।

सर्वे में कुल वोटों में से केवल 1.2% वोटों के साथ बीजेपी के रमेश बायस चौथे स्थान पर रहे। सीएम बघेल के कामकाज को लेकर राज्य में मतदाताओं की संतुष्टि का स्तर भी पॉजिटिव रहा। कम से कम 46% लोगों ने कहा कि वे उनके काम से "बहुत संतुष्ट" थे, जबकि 31% ने कहा कि वे "कुछ हद तक संतुष्ट" थे।

यह कहने वाले लोगों का 19 प्रतिशत था कि वे सीएम बघेल के प्रदर्शन से "बिल्कुल संतुष्ट नहीं" थे, जबकि 2% अपनी प्रतिक्रिया के बारे में अनिश्चित रहे। आपको बता दें कि 90 सीटों वाली छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए इस साल के अंत में चुनाव होने की संभावना है। गौरतलब है कि बीजेपी पहले ही 21 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर चुकी है।

बीजेपी ने विजय बघेल को, जो दुर्ग से सांसद हैं, उनको पाटन से मैदान में उतारा है, जहां उनका मुकाबला मौजूदा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से होगा। एसीबी की रिपोर्ट के मुताबिक यह सर्वे राज्य भर में 18+ वयस्कों के बीच आयोजित सीवोटर प्री-पोल व्यक्तिगत साक्षात्कार (आमने-सामने) पर आधारित है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+