छत्तीसगढ़: 'यात्री इन ट्रेनों का इस्तेमाल ही नहीं कर पा रहे', वंदे भारत के उद्घाटन पर CM भूपेश बघेल का तंज

Chhattisgarh CM on Vande Bharat Train: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी रविवार को 9 वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई है। इसको लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मोदी सरकार पर तंज कसा है।

उन्होंने कहा कि रेल मंत्री के पास कोई काम नहीं है। उन्हें तभी भेजा जाता है, जब कोई दुर्घटना होती है। लेकिन पीएम हरी झंडी दिखाने आते हैं। यह तो अद्भुत है।

छत्तीसगढ़: यात्री इन ट्रेनों का इस्तेमाल ही नहीं कर पा रहे

सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि पीएम मोदी ने जिन ट्रेन की हरी झंडी दिखाी है, उसकी साइज छोटी है, यात्री उसमें जा नहीं रहे हैं। यात्री उन ट्रेनों का इस्तेमाल नहीं करते हैं, क्योंकि इनका किराया बहुत अधिक है। जो यात्री ट्रेन है, जिसमें लोग आते-जाते हैं, वो बंद हो रहे हैं, क्योंकि प्रधानमंत्री उस ट्रेन पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Rahul Gandhi Visit To CG: एक महीने में दूसरी बार छत्तीसगढ़ आ रहे राहुल गांधी, आदिवासी वोटों को साधने की रणनीति

इन ट्रेनों की स्थिति आज भी नहीं सुधरी- CM

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इसको लेकर आंदोलन भी किया। लेकिन इसके बाद भी हालात में कुछ सुधार नहीं हुआ। यात्री ट्रेन जिसमें अधिकतर लोग ट्रेवेल करते हैं, उसकी स्थिति आज भी नहीं सुधरी। लेकिन प्रधानमंत्री वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखा रहे हैं। इसमें लोग यात्रा कर ही नहीं पा रहे हैं।

कोयला ढुलाने के लिए पीएम मोदी कर रहे रेलवे गलियारों का उद्घाटन- सीएम

सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री जहां रेलवे गलियारों का उद्घाटन कर रहे हैं, लेकिन वह लोगों के लिए नहीं, बल्कि कोयला ढुलाने के लिए कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- CG Election: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का बड़ा ट्रंप कार्ड, 20 से ज्यादा महिलाओं को विधानसभा टिकट देने की तैयारी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+