दुर्लभ ‘ढॉक’ संगीत से प्रसन्न होते हैं बाबा कालभैरव, बुंदेलखंड में सदियों से गूंज रहा संगीत
Kalbhairav Ashtami भगवान भोलेनाथ के रौद्र अवतार श्री काल भैरव को प्रसन्न करने के लिए बुंदेलखंड में प्राचीन काल से ढॉक संगीत बजाया जाता है। सागर में हरीओम विश्वशांति मंडल द्वारा चकराघाट स्थित काल भैरव के मंदिर में आधी रात को ढॉक बजाई गई। इसमें बाबा के भक्त उन्हें प्रसन्न करने के लिए ढॉक संगीत के साथ भजन गाते हैं। इन्हें वीरोठा कहा जाता है। वीर रस के इन भजनों में बाबा की लीलाओं को गाकर उनकी उपासना की जाती है और मनोकामना पूर्ती की कामना की जाती हैं।
Recommended Video

मप्र के सागर के हृदय स्थल चकराघाट पर गंगा मंदिर के बाजू में बाबा काल भैरव का मंदिर स्थित है। प्राचीन मंदिर में भैरव अष्टमी अर्थात भैरव जयंती के दिन विशेष पूजन-अर्चन किया जाता है। यहां बाबा की सात्विक रुप से पूजा-आराधना की जाती है। बुधवार को यहां रात करीब 10 बजे से ढॉक संगीत का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं। ढॉक का आयोजन देर रात तक चलता है। लोग यहां आकर श्री भैरव बाबा की पूजा-अर्चना करते हैं, भैरवबाबा को हवन में आहुतियां देते हैं, प्रसाद चढ़ाते हैं, उसके बाद ढॉक संगीत में शामिल होते हैं।

क्या है ढॉक संगीत, कैसे बजाया जाता है संगीत

ढॉक संगीत के जानकार व विशेषज्ञ डॉ. उमाशंकर सोनी ने बताया कि श्री कालभैरव जयंती पर उनको प्रसन्न करने के लिए हम लोग ढॉक बजाते हैं। ढॉक में काली मिट्टी के पके हुए मटके का उपयोग किया जाता है। इसमें कांसे की एक थाली को मटके के ऊपर रखा जाता है। इसके पूर्व मटके के अंदर एक दीपक प्रज्जवलित कर कुछ पूजन सामग्री मंत्रोच्चार के साथ रखी जाती है। थाली रखने के बाद ढॉक के आयोजन तक इस थाली को हटाया नहीं जा सकता। ढॉक बजाने के लिए एक लोहे के कड़े का उपयोग किया जाता है, जिसे थाली पर थाप देकर संगीत निकाला जाता है। संगीत को कुछ चुनिंदा लोग ही बजाते हैं, हालांकि बाबा के भजन गाने में सभी शामिल होते हैं। भैरव बाबा की आराधना का यह पुरातन संगीत है जो सदियों से चला आ रहा है। डॉ. उमाशकर सोनी के अनुसार ढॉक संगीत को माता दुर्गा के अनन्य भक्त ध्यानू भगत, आल्हा-उदल, हाला हरदौल, बेहनाशासंग, करुवादेव, राजा जगदेव जी के समय से बजाया जाता आ रहा है। संगीत के माध्यम से बाबा भैरव नाथ की कृपा प्राप्ति और मनोकामना व इच्छाओं की पूर्ती के लिए प्रसन्न किया जाता है।
-
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
कौन थे कैप्टन राकेश रंजन? होर्मुज में 18 दिनों से फंसा था शिप, अब हुई मौत, परिवार की हो रही है ऐसी हालत -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
कौन है हाई प्रोफाइल ज्योतिषी? आस्था के नाम पर करता था दरिंदगी, सीक्रेट कैमरे, 58 महिलाओं संग मिले Video -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Hyderabad Gold Silver Rate Today: ईद के मौके पर सोना-चांदी ने किया हैरान, जानें कहां पहुंचा भाव?












Click it and Unblock the Notifications