वैभव सूर्यवंशी को किस नाम से बुलाते हैं पाकिस्तानी? सरहद पार चल रहा अनोखा निकनेम
Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय क्रिकेट टीम को हमेशा से ही एक से बढ़कर एक धाकड़ बल्लेबाज मिले हैं, लेकिन इन दिनों एक ऐसा युवा खिलाड़ी सुर्खियों में है जिसने न सिर्फ अपने बल्ले से तहलका मचाया है, बल्कि अपने संस्कारों से भी सबका दिल जीत लिया है। हम बात कर रहे हैं भारत के उभरते हुए सितारे वैभव सूर्यवंशी की, जिनको पाकिस्तान में भी पसंद किया जा रहा है।
वैभव की आक्रामक बल्लेबाजी की गूंज अब सरहद पार पाकिस्तान तक पहुंच चुकी है। दिलचस्प बात यह है कि पाकिस्तानी मीडिया और वहां के पूर्व क्रिकेटरों के बीच वैभव को लेकर एक अनोखी चर्चा छिड़ गई है, जहां उन्हें एक बेहद खास नाम से पुकारा जा रहा है।

संस्कारों में टॉप हैं वैभव
आजकल जहां क्रिकेट के मैदान पर युवाओं में आक्रामकता और एटीट्यूड देखने को मिलता है, वहीं वैभव सूर्यवंशी बिल्कुल अलग हैं। हर कोई उनकी बैटिंग की तारीफ तो कर ही रहा है, लेकिन साथ ही उनके उच्च संस्कारों की भी खूब चर्चा हो रही है। वैभव जब भी अपने से बड़ों या सीनियर खिलाड़ियों से मिलते हैं, तो बेहद अदब के साथ उन्हें प्रणाम करते हैं। उनके पैर छूकर आशीर्वाद लेना उनकी सादगी और परवरिश को दर्शाता है। यही वजह है कि फैंस से लेकर क्रिकेट पंडित तक उनके खेल के साथ-साथ उनके व्यवहार के भी मुरीद हो गए हैं।
पाकिस्तान में दिया गया नया नाम
वैभव सूर्यवंशी का जलवा इस समय पाकिस्तान के टीवी चैनल्स और यूट्यूब डिबेट्स पर भी देखने को मिल रहा है। हाल ही में पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल एक शो के दौरान वैभव की जमकर तारीफ कर रहे थे। लेकिन इस चर्चा के दौरान एक मजेदार बात सामने आई। कामरान अकमल ने पूरी बातचीत में वैभव को उनके असली नाम से नहीं, बल्कि एक बेहद क्यूट निकनेम से पुकारा। कामरान अकमल और पाकिस्तानी एक्सपर्ट्स ने वैभव सूर्यवंशी को 'बबलू' कहा।
क्यों रखा यह नाम
आमतौर पर 'बबलू' नाम किसी छोटे और प्यारे बच्चे को प्यार से बुलाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। वैभव की कम उम्र और उनके मासूम चेहरे को देखकर पाकिस्तानी क्रिकेट गलियारों में उनका नाम बबलू रख दिया गया है। एक तरह से प्यार दर्शाने और तारीफ करने के लिए पाकिस्तान में ऐसा नाम रखा गया।
गेंदबाजों पर नहीं खाते रहम
कामरान अकमल ने कहा कि जब हाथ में बल्ला आता है, तो बबलू दुनिया के बड़े-से-बड़े गेंदबाजों पर भी जरा सा रहम नहीं खाते। कामरान अकमल का मानना है कि वैभव की बल्लेबाजी में गजब का खौफ है। वो ग्राउंडेड शॉट्स खेलने के बजाय सीधे छक्कों में डील करते हैं। इतनी छोटी उम्र में इंटरनेशनल लेवल के गेंदबाजों के सामने ऐसा निडर रवैया दिखाना किसी चमत्कार से कम नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications