Akshaya Tritiya 2021: जानिए सोना खरीदने का शुभ-मुहूर्त

नई दिल्ली, 13 मई। आज 'अक्षय तृतीया' का पर्व है, हिंदू पूजा के हिसाब से इस दिन का खास महत्व है, जैसा कि नाम से स्प्ष्ट है कि इस दिन जो भी काम होते हैं, उनका क्षय नहीं होता है, इसलिए अक्षय तृतीया के जिन सारे शुभ काम किए जाते हैं। 'अक्षय तृतीया' के महत्व का उल्लेख पुराणों में विशेष रूप से है। इस दिन ही सतयुग और त्रेता युग का प्रारंभ हुआ था और इसी कारण इसे पावन दिन माना गया है। इस दिन अबूझ मुहूर्त होता है और इस कारण इस दिन शादी और गृह प्रवेश जैसे शुभ काम किए जाते हैं।

 'अक्षय तृतीया' पर खरीदें सोना

'अक्षय तृतीया' पर खरीदें सोना

इस दिन लोग खास तौर पर सोना खरीदते हैं क्योंकि स्वर्ण केवल हमारे यहां एक आभूषण नहीं बल्कि मां लक्ष्मी और विष्णु जी का आशीर्वाद माना जाता है। इसलिए हिंदू धर्म को मानने वाले लोग इस दिन छोटी ही सही लेकिन सोने की कोई वस्तु जरूर खरीदते हैं। सौभाग्य से इस बार अक्षय तृतीया शुक्रवार को है, जो कि मां लक्ष्मी का प्रिय दिन है इसलिए इस दिन का महत्व और बढ़ जाता है।

सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त क्या है?

सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त क्या है?

तृतीया तिथि का प्रारंभ वैसे तो शुक्रवार सुबह 05:38 बजे से हो जाएगा और अंत 15 मई को सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर होगा। वैसे तो पूरा दिन बहुत शुभ है इसलिए आप पूरे दिन किसी भी वक्त सोने की खरीदारी कर सकते हैं, लेकिन कुछ विशेष मुहूर्त में जब सोना खरीदा जाता है तो घर में सुख, शांति और समृद्दि का वास होता है। माना जाता है कि तृतीया के दिन सोना-चांदी खरीदने से वैवाहिक जीवन में मधुरता आती है।

ये हैं विशेष मुहूर्त

ये हैं विशेष मुहूर्त

  • चौघड़िया मुहूर्त: 14 मई सुबह 05:34 बजे से सुबह 10:33 बजे तक।
  • अपराह्न मुहूर्त: 14 मई शाम 05:21 बजे से शाम 07:02 बजे तक।
  • अपराह्न मुहूर्त: 14 मई दोपहर 12:17 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक।
  • रात्रि मुहूर्त: 14 मई रात 09:32 बजे से रात 10:50 बजे तक।
अक्षय तृतीया के दिन जरूर करें ये काम

अक्षय तृतीया के दिन जरूर करें ये काम

  • अक्षय तृतीया के दिन दान जरूर करें।
  • गरीबों को भोजन कराएं।
  • गाय को रोटी खिलाएं।
  • मां लक्ष्मी की पूजा करें।
  • घर में शांति बनाए रखें, क्लेश ना करें।
  • सात्विक भोजन करें और घरवालों को कराएं।
  • पितृदोष को दूर करने के लिए ब्राह्मणों को दान करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+