दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, जल्द ई-ऑटो परमिट में महिलाओं को मिलेगा 35 फीसदी आरक्षण
नई दिल्ली, 19 अगस्त: राजधानी दिल्ली में आने वाले ई-ऑटो के परमिट के मामले में महिलाओं के लिए 35 फीसद का आरक्षण होगा। परिवहन विभाग की ओर से यह प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। बृहस्पतिवार को परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत की ई-आटो परमिट को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक है। उसमें इसे मंजूरी मिलने की संभावना है। मंजूरी मिलने पर परमिट के लिए आवेदन मंगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। दिल्ली में यह पहला मौका है जब ऑटो के परमिट महिलाओं को देने की तैयारी है।

दिल्ली सरकार ने ई-वाहन नीति के तहत वाहन पंजीकरण की रफ्तार को तेज करने के लिए दिल्ली में 4261 ई-ऑटो परमिट जारी करने का फैसला किया है। दिल्ली की सड़कों पर अभी अधिकतम एक लाख ऑटो परमिट जारी किए जा सकते है। इसमें 95 हजार ऑटो परमिट पहले से ही जारी किए जा चुके है। यह सभी ऑटो सीएनजी पर ही चलते हैं। अब सरकार ने बचे हुए 4261 परमिट ई-ऑटो के लिए आरक्षित कर दिए हैं।
सब्सिडी के साथ सस्ता लोन भी
परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक दिल्ली सरकार परमिट मिलने के बाद ई-ऑटो खरीदते समय सब्सिडी के साथ सस्ती दरों पर ऋण भी उपलब्ध कराएगी। दिल्ली में अभी 2 से 2.27 लाख तक के ई-ऑटो बाजार में उपलब्ध हैें। सरकार की ओर से सब्सिडी मिलने के बाद यह ऑटो 1.5 से 2 लाख रुपए में मिल जाएंगे। ई-वाहनों के पंजीकरण शुल्क पहले से माफ है।
डीटीसी बसों में महिला चालक की भी तैयारी
दिल्ली सरकार डीटीसी बसों में भी महिला चालकों की संख्या बढ़ाना चाहती है। सरकार ने इसके लिए प्रयास भी शुरू कर दिया है। महिला चालकों के लिए काम करने वाली एक संस्था के साथ परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत खुद बैठक कर चुके हैं। जिसमें डीटीसी में महिला चालकों की भर्ती की प्रक्रिया के साथ महिला चालकों की उपलब्धता पर बात हुई है। डीटीसी के पास कुछ साल पहले तक सिर्फ एक महिला चालक वी सरिता थी। वह लंबे समय से डीटीसी के साथ जुड़ी थीं। मगर किन्हीं कारणों से उन्होंने डीटीसी छोड़ दी है।
-
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
PBKS vs GT: अर्शदीप का खौफनाक ओवर, 11 गेंदों में लुटाए रन, बनाया IPL का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications