पश्चिम बंगाल : कूच बिहार में BJP के विरोध प्रदर्शन के दौरान धमाका, दो कार्यकर्ता घायल

पश्चिम बंगाल के कूचबिहार के सीतलकुची में बीजेपी के विरोध प्रदर्शन के दौरान कई देसी बम ब्लास्ट हुए। बीजेपी कार्यकर्ताओं के घायल होने की सूचना है। West Bengal country made bomb blasted during BJP protest Sitalkuchi

कोलकाता, 11 सितंबर : पश्चिम बंगाल के कूचबिहार के सीतलकुची में बीजेपी के विरोध प्रदर्शन के दौरान कई देसी बम ब्लास्ट हुए। बीजेपी कार्यकर्ताओं के घायल होने की सूचना है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थिति अब सामान्य हो रही है।

West Bengal country made bomb blast

ईडी और सीबीआई ने हाल ही में की गई छापेमारी के संबंध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया था। भाजपा और पश्चिम बंगाल की सत्तारुढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने एक दूसरे पर आरोप लगाए हैं। तृणमूल ने भाजपा के आरोपों का खंडन किया है।

तृणमूल कांग्रेस पर हमले का आरोप

भाजपा जिलाध्यक्ष सुकुमार रॉय ने बताया, हमने कूचबिहार के सीतलकुची इलाके में विशाल विरोध रैली की। कथित रूप से विभिन्न घोटालों में शामिल टीएमसी नेताओं की गिरफ्तारी की मांग की गई। रैली के दौरान टीएमसी कार्यकर्ताओं ने पथराव करना शुरू कर दिया। बाद में बम फेंकना भी शुरू कर दिया। इस हमले में 2 भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गए।

तृणमूल का भाजपा पर पलटवार

टीएमसी सांसद शांतनु सेन ने बताया, भाजपा कार्यकर्ताओं की रैली पर हमला एक बहाना है... उनकी रैलियों में कोई लोग नहीं हैं इसलिए वे लाइमलाइट में रहने के लिए ऐसे आरोप लगा रहे हैं। टीएमसी को बीजेपी की रैली पर हमला करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि वे एक आत्म-विनाशकारी पार्टी हैं। टीएमसी का इससे कोई लेना-देना नहीं है। हम नहीं भाजपा भड़काने का काम करती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+