Priyanka Gandhi PM कैंडिडेट! आचार्य प्रमोद के बयान पर TMC MP की दो टूक- ऐसे बयान का कोई मूल्य नहीं

कर्नाटक में मिली कामयाबी से उत्साहित कांग्रेस नेता 2024 के लोक सभा चुनाव में प्रियंका गांधी को PM पद का दावेदार बताने लगे हैं। हालांकि, आचार्य प्रमोद कृष्णम के बयान पर TMC के सांसद ने कहा, ऐसे बयान का कोई मूल्य नहीं है।

Priyanka Gandhi PM

Priyanka Gandhi PM पद के लिए उम्मीदवार हो सकती हैं। ये मानना है कांग्रेस नेता रहे आचार्य प्रमोद कृष्णम का। कर्नाटक के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 34 साल बाद मिली शानदार कामयाबी से उत्साहित आचार्य प्रमोद के इस बयान पर तृणमूल कांग्रेस ने जवाब दिया है।

TMC कांग्रेस का समर्थन करेगी?

दरअसल, तृणमूल कांग्रेस (TMC) सुप्रीमो ममता बनर्जी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि देश में कांग्रेस जहां भी मजबूत है, वहां तृणमूल कांग्रेस उसका समर्थन करेगी। इस बयान को विपक्षी एकता के चश्मे से देखने पर बड़ा राजनीतिक संकेत माना जा रहा है।

ममता नीतीश के फॉर्मूले पर राजी हुईं?

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस बयान के बाद मीडिया रिपोर्ट में ये बात भी सामने आई है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की राय से भी ममता इत्तेफाक रखती हैं, ऐसे संकेत मिले हैं।

विपक्षी दलों से आचार्य प्रमोद ने क्या कहा?

गत दो-तीन में आए इन बयानों के बाद आचार्य प्रमोद का 'Priyanka Gandhi PM उम्मीदवार' वाला बयान सामने आया। कांग्रेस के आचार्य प्रमोद ने विपक्षी दलों से प्रियंका गांधी को पीएम उम्मीदवार घोषित करने की अपील कर डाली।

प्रियंका के बारे में तृणमूल के वरिष्ठ सांसद की राय

इस पर टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने कहा, "...मैं प्रियंका गांधी के बारे में कुछ नहीं जानता। लोग कहते हैं कि वह इंदिरा गांधी की तरह दिखती हैं। उन्होंने कांग्रेस को हिमाचल और कर्नाटक में अच्छे चुनावी रिजल्ट हासिल करने में मदद की।"

प्रियंका यूपी में 'बेअसर' रहीं, आज तक चुनाव नहीं लड़ा

बकौल सौगत रॉय, उत्तर प्रदेश में प्रियंका का कोई प्रभाव नहीं पड़ा। वह कभी भी लोकसभा या विधानसभा सदस्य नहीं रहीं। ऐसे में उन्हें 'पीएम पद का उम्मीदवार बनाने' जैसी बातें कहने से भ्रम पैदा होता है।

2024 से पहले कई मुद्दों पर मंथन जरूरी

उन्होंने दो टूक कहा कि ऐसे बयान 'गैर जिम्मेदाराना तरीके से नहीं दिए जाने चाहिए...।' सौगत रॉय ने ये भी कहा कि 2024 से पहले कई मुद्दों को ठीक करना है। फिलहाल उनकी नजर में ममता बनर्जी का फॉर्मूला सही है।

ऐसे बयानों की अहमियत नहीं

सौगत रॉय ने कहा, ममता बनर्जी ने कहा है कि जिस प्रांत में जो दल मजबूत हैं, उसे उनके पास ही रहने देना चाहिए। फिलहाल, यही एकमात्र संभव रास्ता दिखता है। बाकी अचानक दिए जाने वाले बयानों की उनकी नजर में कोई खास अहमियत नहीं है।

लोक सभा का अंकगणित क्या है

गौरतलब है कि भाजपा भले ही दो लोक सभा चुनावों में (2014 और 2019) प्रचंड बहुमत की सरकार बना चुकी है, लेकिन लोक सभा में सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी कांग्रेस ही है। हालांकि, लोक सभा के कुल सांसदों के लिहाज से कांग्रेस के पास विपक्षी दल का तमगा नहीं है।

विपक्षी दलों की एकजुटता पर कांग्रेस की दलील

कांग्रेस की दलील है कि देश की सबसे पुरानी और बड़ी पार्टी होने के कारण क्षेत्रीय विपक्षी पार्टियों को उसका सहयोग करना चाहिए, जिससे बीजेपी को मात दी जा सके, लेकिन जिन सीटों पर दूसरे दलों के सांसद जीतते हैं, वहां कांग्रेस चुनाव न लड़े, ऐसे सुझाव भी मिलते हैं।

बीजेपी के खिलाफ कौन से प्रमुख दल हैं

बहरहाल, भाजपा का मुखर विरोध करने वाली पार्टियों में कांग्रेस के अलावा पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस, बिहार में जनता दल यूनाइटेड (JDU), तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस), आम आदमी पार्टी (AAP), यूपी में समाजवादी पार्टी, तमिलनाडु में डीएमके जैसे दल हैं।

लालू और उद्धव ठाकरे की पार्टी भी भाजपा के मुखर विरोधी?

कुछ अन्य दलों की तरफ से भी बीजेपी को खुलकर चुनौती दी जाती है, जिसमें लालू प्रसाद यादव की पार्टी- राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और महाराष्ट्र की शिवसेना (उद्धव बाला साहेब ठाकरे) के नाम प्रमुख हैं।

विपक्षी एकजुटता की राह में रोड़े!

सियासी पंडितों की नजरों में विपक्षी एकजुटता की कवायद में सबसे बड़ी अड़चन इन दलों की अलग-अलग विचारधारा और राजनीतिक महत्वाकांक्षा है। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि कर्नाटक चुनाव की पृष्ठभूमि में कांग्रेस कितने दलों को एक साथ ला सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+