'जहां भी कांग्रेस मजबूत होगी, हम उसका समर्थन करेंगे', 2024 की रणनीति पर ममता बनर्जी
कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बन चुकी है। ऐसे में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 2024 की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। कांग्रेस राज्य की किंग बन चुकी है। इस बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए रोडमैप तैयार करना शुरू कर दिया है। 2024 सीट बंटवारे के फार्मूले पर बात करते हुए ममता ने कहा कि टीएमसी उन राज्यों में कांग्रेस का समर्थन करने को तैयार है, जहां उनकी स्थिति मजबूत है। लेकिन, कांग्रेस को बंगाल जैसे राज्यों की मदद करनी होगी, जहां TMC है।
ममता बनर्जी ने आगे कहा कि जहां क्षेत्रीय पार्टी मजबूत है, उन जगहों पर बीजेपी नहीं लड़ सकती है। देश की अर्थव्यवस्था भी बर्बाद हो चुकी है। लोकतांत्रिक अधिकार को बुलडोजर से मसला जा रहा है। पहलवानों की सुनी नहीं जा रही है। इस स्थिति में क्षेत्र में जो भी मजबूत है, उन्हें मिलकर लड़ना चाहिए।
ममता बनर्जी ने आगे कहा कि बंगाल में तृणमूल कांग्रेस, बिहार में नीतीश, दिल्ली में आप और झारखंड में कांग्रेस क्षेत्रीय पार्टी के रूप में मजबूत है, वहां बीजेपी के खिलाफ चुनाव लड़ें। आगे ममता ने कहा कि ओडिशा, बिहार, तमिलनाडु, झारखंड, तेलंगाना और पंजाब मजबूत पार्टी को प्रमुखता मिले।
2024 का रोड मैप तैयार करने में लगी ममता
आपको बता दें कि आगामी 2024 का रोड मैप तैयार करने में जुटी ममता साल 2024 में लोकसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में ममता सरकार रोड मैप तैयार करते हुए विपक्षी दलों को एकजुट करने में लगी हैं। शायद इसीलिए, आज ममता ने कहा कि एक जुट होकर लड़ना होगा।












Click it and Unblock the Notifications