पश्चिम बंगाल: अधर में लटकी कांग्रेस के साथ बातचीत, TMC नेता ने अकेले चुनाव लड़ने के दिए संकेत
Congress TMC Seat Sharing: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी जोरों पर चल रही है। सभी पार्टी अपनी ताकत चुनाव में झोंक रही है। इस बीच तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने बड़ा संकेत दिया है। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) आगामी लोकसभा चुनाव अकेले दम पर लड़ेगी।
इंडिया टुडे के मुताबिक, सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस और टीएमसी के बीच फॉर्मूला तय नहीं हो पाया। जिसके बाद टीएमसी ने अकेले दम पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। कुछ दिनों पहले टीएमसी सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा था कि टीएमसी बंगाल की सभी 42 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

tmc राज्य में आगामी लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी
कांग्रेस और टीएमसी के बीच दरार तब शुरू हो गई थी जब बंगाल में सत्तारूढ़ पार्टी ने कथित तौर पर कम से कम 8 से 10 सीटों के लिए कांग्रेस के अनुरोध को अस्वीकार कर दिया था। पिछले महीने ममता बनर्जी ने घोषणा की थी कि उनकी पार्टी राज्य में आगामी लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी।
यह भी पढ़ें- बंगाल में भी बन गई बात! TMC-कांग्रेस आ सकते हैं साथ, जानिए क्या होगा सीटों का नया फॉर्मूला?
कांग्रेस और आप के बीच सीट बंटवारे पर बनी सहमति
हालांकि, सूत्रों ने कहा कि कांग्रेस और आप के बीच सीट बंटवारे पर सहमति बनने के बाद टीएमसी ने भी कांग्रेस के साथ बातचीत फिर से शुरू करने के लिए अपना रुख बदल लिया। अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के लिए सीट बंटवारे की रणनीति पर भी फैसला किया। कांग्रेस 17 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी और शेष 63 सीटों पर समाजवादी पार्टी और इंडिया ब्लॉक के अन्य गठबंधन सहयोगी चुनाव लड़ेंगे।
यह भी पढ़ें- टीएमसी नेता शाहजहां शेख की मुश्किलें बढ़ी, ED ने दर्ज किया मनी लॉन्ड्रिंग का केस, करीबियों के घर रेड












Click it and Unblock the Notifications