'करोड़ों लोगों की कड़वी यादों को ताजा करेगा', CM बनर्जी ने पश्चिम बंगाल का स्थापना दिवस मनाने पर जताई आपत्ति

West Bengal Foundation Day: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्यपाल सीवी आनंद बोस एक बार फिर खुलकर आमने-सामने आ गए हैं। इस बार बंगाल स्थापना दिवस को लेकर दोनों में ठन गई है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 20 जून को बंगाल स्थापना दिवस मनाने के राज्यपाल सीवी आनंद बोस के फैसले पर सोमवार को आपत्ति जताई है। उन्होंने इस मसले पर राज्यपाल को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में मंगलवार को पश्चिम बंगाल का स्थापना दिवस नहीं मनाने का आग्रह किया है।

CM बनर्जी ने पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस मनाने पर जताई आपत्ति

ममता बनर्जी ने कहा कि यह कार्यक्रम पश्चिम बंगाल में करोड़ों लोगों की कड़वी यादों को फिर से जगाएगा। यह अवांछित ताकतों को पुनर्जीवित करेगा। ममता बनर्जी ने बंगाल का स्थापना दिवस मनाने के फैसले को भारत सरकार का अनैतिहासिक, असंवैधानिक और एकतरफा फैसला बताया है।

सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि मैं यह जानकर स्तब्ध हूं कि आपने 20 जून को राजभवन में एक कार्यक्रम आयोजित करने का फैसला किया है। स्वतंत्रता के बाद से हम पश्चिम बंगाल में कभी भी आनन्दित नहीं हुए हैं। हमने विभाजन को सांप्रदायिक ताकत के परिणामस्वरूप देखा है, जिसे उस समय विरोध नहीं किया जा सकता था।

ममता बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल को 1947 में सबसे दर्दनाक प्रक्रिया के माध्यम से अविभाजित बंगाल राज्य से अलग किया गया था। सीमा पार लाखों लोगों का विस्थापन शामिल था, जिसके परिणामस्वरूप असंख्य परिवारों की मृत्यु और विस्थापन हुआ था। मुख्यमंत्री ने कहा कि बंगाल का विभाजन राज्य के लोगों की दुखद नियति थी।

यह भी पढ़ें- पटना बैठक से पहले विपक्षी बैठक को बड़ा झटका, ममता ने 2024 के लिए कांग्रेस के सामने रखी ये शर्त

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+