पटना बैठक से पहले विपक्षी बैठक को बड़ा झटका, ममता ने 2024 के लिए कांग्रेस के सामने रखी ये शर्त
पटना में 23 जून को विपक्ष की बैठक होने वाली है। इससे पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने कांग्रेस को लेकर बड़ा बयान दिया है। ममता ने कहा कि, कांग्रेस अगर सीपीएम के साथ गठबंधन करती है तो लोकसभा चुनावों में मुझसे मदद की उम्मीद ना रखे।
विपक्ष की बैठक से पहले ममता बनर्जी के इस बयान से नीतीश कुमार की कोशिशों का बड़ा झटका लगा है। काकद्वीप में एक जनसभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि कांग्रेस का कई राज्यों में शासन है, सीपीएम बंगाल में उनकी सबसे बड़ी सहयोगी है। वे भाजपा के बड़े सहयोगी हैं।

ममता बनर्जी ने कांग्रेस को चेतावनी देते हुए साफतौर पर कहा कि, वे संसद में हमारी मदद चाहते हैं। हम अभी भी बीजेपी का विरोध करने के लिए ऐसा करेंगे, लेकिन याद रखें, बंगाल में अगर आप सीपीएम के साथ गठबंधन में हैं, तो लोकसभा चुनाव में हमारी मदद लेने न आएं।
ममता बनर्जी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के पटना में होने वाली बैठक में मिलने की उम्मीद है। इस बैठक में कई विपक्षी मुख्यमंत्री और नेता 2024 से पहले भाजपा विरोधी गठबंधन बनाने के लिए इस बैठक में शामिल होंगे।
इससे पहले ममता बनर्जी ने स्पष्ट कर दिया है कि इस तरह का गठबंधन तभी संभव होगा जब कांग्रेस-सीपीएम के बंगाल में अलग-अलग रास्ते हों। माना जा रहा है कि, कांग्रेस और सीपीएम के गठबंधन पर ममता का ये बयान बंगाल में पंचायत चुनावों में त्रिकोणीय मुकाबले को देखते हुए आया है।
इस विपक्षी बैठक के बीच में पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव हो रहे हैं। पंचायत चुनावों में कांग्रेस-सीपीएम, टीएमसी और बीजेपी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। सीपीएम ने 48,646 और कांग्रेस ने 17,750 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। सीपीएम-कांग्रेस गठबंधन ने भाजपा की तुलना में अधिक उम्मीदवार उतारे हैं।












Click it and Unblock the Notifications