Khan Sir Coaching Firing Case: तेज प्रताप ने खोली फैजल खान की पोल! सरेआम बताया कोचिंग के बाहर फायरिंग का सच

बिहार के मशहूर शिक्षक और यूट्यूबर 'खान सर' इन दिनों एक बड़े विवाद के केंद्र में आ गए हैं। पटना में उनके कोचिंग संस्थान के बाहर हुई मारपीट और फायरिंग के मामले ने अब सियासी तूल पकड़ लिया है। इस पूरे घटनाक्रम पर बिहार के पूर्व मंत्री और जनशक्ति जनता दल (JJD) के प्रमुख तेज प्रताप यादव ने खान सर के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए बेहद तीखा हमला बोला है।

तेज प्रताप यादव ने खान सर की नीयत पर सवाल उठाते हुए उन पर पब्लिसिटी बटोरने और राजनीति में आने की कोशिश करने का गंभीर आरोप लगाया है। आइए जानतें हैं खान सर के इस पूरे विवाद की इनसाइड स्टोरी क्या है, जिसने पटना से लेकर सोशल मीडिया तक हंगामा मचा रखा है।

tej-pratap-yadav-attacks-faisal-khan

'टीचर कभी मीडियाबाजी नहीं करता'

खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर हवाई फायरिंग का एक नया सीसीटीवी (CCTV) वीडियो सामने आने के बाद तेज प्रताप यादव ने अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। तेज प्रताप ने सीधे शब्दों में कहा:

'ई खान राजनीति करना चाहता है, इसको हाईलाइट होना है। हाईलाइट होने के लिए ही खान सर यह सब करवा रहे हैं। लोगों को झूठे मुकदमों में फंसाया जा रहा है।'

तेज प्रताप ने आगे कहा कि एक सच्चे शिक्षक का काम चुपचाप पढ़ाना होता है, न कि इस तरह की मीडियाबाजी और पब्लिसिटी स्टंट करना। उन्होंने बिहार की कानून-व्यवस्था पर चिंता जताते हुए कहा कि इस तरह की घटनाओं से राज्य के लॉ एंड ऑर्डर पर गंभीर सवाल उठते हैं और सरकार को ऐसे मामलों में तुरंत और सख्त एक्शन लेना चाहिए।

क्या है पूरा मामला और कैसे शुरू हुआ विवाद?

पटना के मुसल्लहपुर इलाके में स्थित खान सर के कोचिंग संस्थान में हुआ यह विवाद दो बड़े कोचिंग सेंटर्स की आपसी दुश्मनी और 'बिजनेस वॉर' का नतीजा है। आइए सिलसिलेवार तरीके से समझते हैं कि आखिर क्या हुआ था:

2 जून की रात को हुआ हमला

विवाद की शुरुआत 2 जून की रात को हुई, जब मुसल्लहपुर स्थित खान सर के कोचिंग सेंटर पर कुछ असामाजिक तत्वों ने धावा बोल दिया। वहां जमकर मारपीट और तोड़फोड़ की गई। इस हमले का आरोप 'ज्ञान बिंदु' कोचिंग संस्थान से जुड़े लोगों पर लगा।

खान सर का यू-टर्न और पुलिस का इनकार

घटना के तुरंत बाद खान सर ने दावा किया था कि उनकी कोचिंग के बाहर बदमाशों ने 10 राउंड हवाई फायरिंग की है। हालांकि, जब पटना पुलिस मौके पर पहुंची, तो उसने फायरिंग की बात से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद 24 घंटे के भीतर ही खान सर अपने बयान से पलट गए और पुलिस में दर्ज कराई गई लिखित शिकायत में उन्होंने फायरिंग का कोई जिक्र नहीं किया।

अंजना ओम कश्यप ने उड़ाई खान सर की धज्जियां, ऐसा सच लाईं सामने कि मुंह छिपा रहे पटना वाले फैजल खान!
अंजना ओम कश्यप ने उड़ाई खान सर की धज्जियां, ऐसा सच लाईं सामने कि मुंह छिपा रहे पटना वाले फैजल खान!

वायरल वीडियो ने खोला राज: खान सर के ही गार्ड्स ने की थी फायरिंग!

इस मामले में सबसे बड़ा ट्विस्ट तब आया जब 'ज्ञान बिंदु' कोचिंग संस्थान की ओर से एक सीसीटीवी (CCTV) फुटेज और सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो सामने आया। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर कोई बाहरी बदमाश नहीं, बल्कि खान सर के अपने ही प्राइवेट गार्ड्स हवाई फायरिंग कर रहे थे।

बताया जा रहा है कि मारपीट के दौरान मौके पर मौजूद किसी शख्स ने इसका वीडियो बना लिया था, जिसे पकड़कर कोचिंग के लोगों ने मोबाइल से वीडियो डिलीट भी करवा दिया था, लेकिन बाद में यह सोशल मीडिया पर लीक होकर वायरल हो गया।

'घर की लेडीज को नचवा दो', खान सर ने पार की मर्यादा! सरेआम उछाला स्टूडेंट की मां-बहन का चरित्र
'घर की लेडीज को नचवा दो', खान सर ने पार की मर्यादा! सरेआम उछाला स्टूडेंट की मां-बहन का चरित्र

अब तक क्या हुआ एक्शन?

  • गार्ड्स हिरासत में: वीडियो सामने आने के बाद पटना पुलिस तुरंत एक्शन में आई और उसने खान सर की कोचिंग के दो सुरक्षाकर्मियों (गार्ड्स) को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।
  • खान सर को समन: पटना पुलिस ने इस मामले में खुद खान सर को भी पूछताछ के लिए थाने बुलाया है। गलत जानकारी देने और गार्ड्स द्वारा अवैध तरीके से फायरिंग किए जाने के बाद अब खान सर पर भी कानूनी तलवार लटक रही है।
  • ज्ञान बिंदु के डायरेक्टर गिरफ्तार: इससे पहले पुलिस ने दोनों संस्थानों की आपसी व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा (Corporate Rivalry) को इस हिंसा की मुख्य वजह बताते हुए 'ज्ञान बिंदु' कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया था।

पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, यह पूरा मामला दो कोचिंग संस्थानों के बीच छात्रों को अपने पाले में खींचने और बाजार में अपना दबदबा बनाए रखने की आपसी रंजिश का है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

Khan Sir Row: 'रील मास्टर को भेजो जेल', खान सर के खिलाफ सड़कों पर छात्र, क्यों लगाए हाय-हाय के नारे?
Khan Sir Row: 'रील मास्टर को भेजो जेल', खान सर के खिलाफ सड़कों पर छात्र, क्यों लगाए हाय-हाय के नारे?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+