Fort Knox Explained: ट्रंप कराएंगे 4500 टन सोने का ऑडिट, क्या है फोर्ट नॉक्स और क्यों है इतना सीक्रेट?
Fort Knox Explained: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर फोर्ट नॉक्स (Fort Knox) के ऑडिट की मांग को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार चर्चा की शुरुआत उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म "ट्रुथ सोशल" पर किए गए एक पोस्ट से हुई।
ट्रंप ने एक खबर का स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें पूर्व CIA अधिकारी डेविड रश (David Rush) का जिक्र था। रिपोर्ट के मुताबिक रश को करीब 40 मिलियन डॉलर मूल्य की सोने की ईंटों के साथ पकड़ा गया था। इस खबर को साझा करते हुए ट्रंप ने लिखा, "फोर्ट नॉक्स का फिजिकल ऑडिट करने का समय आ गया है।"

ट्रंप पहले भी उठा चुके हैं यह मांग
फोर्ट नॉक्स के ऑडिट को लेकर ट्रंप की दिलचस्पी कोई नई बात नहीं है। वह लंबे समय से अमेरिका के सोने के भंडार की व्यक्तिगत रूप से जांच कराने की बात करते रहे हैं। फरवरी 2025 में भी उन्होंने पत्रकारों से कहा था कि वह फोर्ट नॉक्स जाकर यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि वहां रखा गया सोना वास्तव में मौजूद है।
ट्रंप ने उस समय कहा था-
"हम फोर्ट नॉक्स जाएंगे ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सोना वहीं है। अगर ऐसा नहीं हुआ, तो हम बहुत परेशान होंगे।" इसके बाद 10 मई को प्रसारित कार्यक्रम "Full Measure with Sharyl Attkisson" में भी उन्होंने इस मांग को दोहराया और कहा- "वे बहुत चोरी करते हैं।"आखिर क्या है फोर्ट नॉक्स?
फोर्ट नॉक्स अमेरिका के सबसे चर्चित और सुरक्षित स्थानों में से एक माना जाता है। यहां United States Bullion Depository स्थित है, जहां अमेरिका का सोने का बड़ा भंडार रखा गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां अमेरिका के कुल सोने का लगभग आधा हिस्सा मौजूद है। यह मात्रा लगभग 147.3 मिलियन ट्रॉय औंस यानी 4,500 टन से अधिक सोना है। आज के बाजार मूल्य के हिसाब से इसकी कीमत करीब 600 अरब डॉलर बताई जाती है।
क्यों इतना मशहूर है यह जगह?
फोर्ट नॉक्स सिर्फ एक सरकारी गोदाम नहीं है, बल्कि यह अमेरिका की आर्थिक ताकत और सुरक्षा का सिंबल बन चुका है। इसकी सुरक्षा और सीक्रेसी ने कई अफवाहों और दंतकथाओं को जन्म दिया है। यहां तक कि प्रसिद्ध जेम्स बॉन्ड फिल्म "Goldfinger" की कहानी भी फोर्ट नॉक्स के सोने से प्रेरित थी। इसी वजह से फोर्ट नॉक्स आम लोगों के बीच हमेशा चर्चा का विषय बना रहता है।
क्या डेविड रश मामले का फोर्ट नॉक्स से कोई संबंध है?
फिलहाल ऐसा कोई सार्वजनिक सबूत सामने नहीं आया है जो डेविड रश के मामले को फोर्ट नॉक्स या अमेरिका के नेशनल सोने के भंडार से जोड़ता हो। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, रश के पास से 303 सोने की ईंटें, 2 मिलियन डॉलर नकद और लगभग तीन दर्जन Rolex घड़ियां बरामद हुई थीं। एफबीआई के स्पेशल एजेंट मैथ्यू टी. जॉनसन द्वारा दायर हलफनामे में कहा गया कि रश ने 2015 में सेना से अलग होने के बाद भी फर्जी सैन्य अवकाश का दावा कर लगभग 77,000 डॉलर की सरकारी धोखाधड़ी की थी। हालांकि कहीं भी यह नहीं कहा गया कि बरामद सोना फोर्ट नॉक्स से आया था।
क्या फोर्ट नॉक्स का पहले से ऑडिट होता है?
ट्रेजरी विभाग का कहना है कि अमेरिका के सोने के भंडार का नियमित रूप से हिसाब रखा जाता है और समय-समय पर ऑडिट भी होता है। इसके लिए स्वतंत्र सार्वजनिक लेखा कंपनियों को नियुक्त किया जाता है, जो गोल्ड और सिल्वर रिजर्व का निरीक्षण करती हैं। इन ऑडिट रिपोर्ट्स को ट्रेजरी विभाग अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर भी प्रकाशित करता है।
लेटेस्ट रिपोर्ट में क्या मिला?
सबसे हालिया रिपोर्ट OIG-26-002 के मुताबिक, सोने के भंडार से जुड़ी सभी रिपोर्टिंग निष्पक्ष और सही पाई गई। रिपोर्ट में कहा गया कि उपलब्ध रिकॉर्ड वास्तविक भंडार से मेल खाते हैं और निरीक्षण या इंटरनल कंट्रोल में किसी प्रकार की कमी नहीं मिली। यानी आधिकारिक तौर पर अमेरिकी सरकार का कहना है कि फोर्ट नॉक्स में रखे सोने का पूरा रिकॉर्ड मौजूद है।
क्या ऑडिट से अमेरिकियों की जिंदगी बदल जाएगी?
कई लोग मानते हैं कि अगर फोर्ट नॉक्स का फिजिकल ऑडिट हुआ तो अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर बड़ा असर पड़ेगा। लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसा जरूरी नहीं है। भले ही फोर्ट नॉक्स दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सोना भंडार हो, लेकिन आज अमेरिकी आर्थिक व्यवस्था पहले की तरह सोने पर निर्भर नहीं है। दुनिया का सबसे बड़ा सोना भंडार न्यूयॉर्क के Federal Reserve Bank में मौजूद है, जहां लगभग 6,000 टन सोना रखा गया है।
अब डॉलर का आधार सोना नहीं
बहुत से लोग आज भी मानते हैं कि अमेरिकी डॉलर की ताकत फोर्ट नॉक्स में रखे सोने से आती है। लेकिन वास्तविकता कुछ और है। अमेरिका ने लगभग एक सदी पहले राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डी. रूजवेल्ट के दौर में घरेलू स्तर पर स्वर्ण मानक (Gold Standard) छोड़ दिया था। इसके बाद 1971 में Bretton Woods System के खत्म होने के साथ इंटरनेशनल स्तर पर भी डॉलर का सोने से सीधा संबंध समाप्त हो गया।
आज डॉलर की ताकत किससे आती है?
सेंट लुइस फेडरल रिजर्व बैंक के मुताबिक, आज डॉलर की कीमत अमेरिका की अर्थव्यवस्था, सरकारी संस्थानों और वैश्विक वित्तीय व्यवस्था में लोगों के विश्वास पर आधारित है। इसका मतलब यह है कि यदि फोर्ट नॉक्स खोला जाए और हर एक सोने की ईंट गिनी जाए, तब भी सीधे तौर पर-
होम लोन की ब्याज दरें नहीं बदलेंगी।
शेयर बाजार पर तत्काल असर नहीं पड़ेगा।
लोगों के रिटायरमेंट अकाउंट नहीं बदलेंगे।
डॉलर की क्रय शक्ति पर सीधा प्रभाव नहीं होगा।
फिर ट्रंप के ऑडिट का महत्व क्या होगा?
यदि ट्रंप की मांग के मुताबिक फोर्ट नॉक्स का फिजिकल ऑडिट होता है, तो इसका सबसे बड़ा प्रभाव सरकारी पारदर्शिता पर लोगों का भरोसा बढ़ाने के रूप में देखा जा सकता है। हालांकि इससे मॉर्डन फाइनेंशियल सिस्टम में कोई बुनियादी बदलाव आने की संभावना नहीं है।
सोने में निवेश आज भी क्यों लोकप्रिय है?
निवेशकों के बीच सोने की मांग बरकरार भले ही डॉलर अब सोने पर आधारित नहीं है, लेकिन निवेश के तौर पर सोने का महत्व अभी भी बना हुआ है। दुनिया भर में निवेशक मुद्रास्फीति (Inflation), जियो-पॉलिटिकल तनाव और बाजार की अनिश्चितता से बचाव के लिए सोना खरीदते हैं। सोना किसी कंपनी या सरकार के प्रदर्शन पर निर्भर नहीं होता, इसलिए इसे सुरक्षित निवेश विकल्प माना जाता है।
Gold IRA क्या है?
रिटायरमेंट प्लानिंग करने वाले निवेशकों के लिए Gold IRA एक लोकप्रिय विकल्प बनता जा रहा है। यह एक विशेष प्रकार का Individual Retirement Account (IRA) है, जिसमें निवेशक भौतिक सोना और कुछ अन्य कीमती धातुएं रख सकते हैं। कई कंपनियां निवेशकों को Gold IRA खोलने और उसे मैनेज करने में मदद करती हैं।
सिर्फ सोना ही नहीं, संपत्ति बनाना ज्यादा जरूरी
विशेषज्ञों का मानना है कि लंबी अवधि में संपत्ति बनाने के लिए सिर्फ सोना खरीदना पर्याप्त नहीं है। ऐतिहासिक रूप से देखा जाए तो जिन परिवारों ने स्टॉक, व्यवसाय या रियल एस्टेट जैसी संपत्तियों में इन्वेस्ट किया, उन्होंने केवल वेतन पर निर्भर रहने वालों की तुलना में अधिक तेजी से संपत्ति बनाई। ऐसा इसलिए क्योंकि ये संपत्तियां समय के साथ मूल्य बढ़ाती हैं और एकस्ट्रा इनकम भी देती हैं।
छोटी शुरुआत भी बना सकती है बड़ा फंड
विशेषज्ञ कहते हैं कि धन निर्माण के लिए करोड़पति होना जरूरी नहीं है। सिर्फ नियमित निवेश और Compounding का लाभ उठाकर भी लंबे समय में अच्छी संपत्ति बनाई जा सकती है। ETF जैसे निवेश विकल्प लोगों को छोटे-छोटे निवेश से विविध पोर्टफोलियो बनाने का अवसर देते हैं।
Acorns जैसे प्लेटफॉर्म कैसे काम करते हैं?
Acorns जैसे ऐप्स निवेश को आसान बनाने का दावा करते हैं। इनमें उपयोगकर्ता अपना डेबिट या क्रेडिट कार्ड लिंक करता है। ऐप हर खरीदारी को अगले पूरे डॉलर तक राउंड ऑफ करता है और बची हुई राशि को ETF पोर्टफोलियो में निवेश कर देता है। इस तरह रोजमर्रा की छोटी-छोटी खरीदारी भी धीरे-धीरे निवेश में बदल जाती है। कुछ योजनाओं में केवल 5 डॉलर से शुरुआत की जा सकती है।
वैकल्पिक निवेश क्यों बढ़ रहे हैं?
आज कई निवेशक अपने पोर्टफोलियो में विविधता लाने के लिए वैकल्पिक संपत्तियों की ओर भी रुख कर रहे हैं। इनमें शामिल है-
सोना
रियल एस्टेट
संग्रहणीय वस्तुएं
फाइन आर्ट (Fine Art)
अरबपति कला में इतना निवेश क्यों करते हैं?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक औसत अरबपति के पास लगभग 31 मिलियन डॉलर मूल्य के आर्ट पीस होते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि कला बाजार का प्रदर्शन अक्सर शेयर बाजार से अलग रहता है, इसलिए यह आपको न सिर्फ अलग दिखाता है बल्कि इसकी मांग भी हमेशा से रही है जो भविष्य में भी बनी रहने की संभावनाएं बढ़ाती है।
अब आम लोग भी खरीद सकते हैं महंगी कला
पहले पिकासो, बैंक्सी या बास्कियाट जैसे कलाकारों की आर्ट पीस केवल बेहद अमीर लोगों की पहुंच में होती थीं। लेकिन अब Masterworks जैसे प्लेटफॉर्म निवेशकों को इन कलाकृतियों में आंशिक हिस्सेदारी खरीदने का मौका देते हैं। 2019 से अब तक 70,000 से अधिक निवेशक इस प्लेटफॉर्म का उपयोग कर चुके हैं। कंपनी के मुताबिक उसने 27 आर्टी पीस बेचकर कुछ मामलों में 14.6%, 17.6% और 17.8% तक का रिटर्न दर्ज किया है।
तो फैक्ट किसे माना जाए?
फोर्ट नॉक्स को लेकर डोनाल्ड ट्रंप की नई मांग ने एक बार फिर अमेरिका के सोने के भंडार को चर्चा में ला दिया है। हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि फोर्ट नॉक्स का ऑडिट होने या न होने से अमेरिकी अर्थव्यवस्था के बेस को कोई फर्क नहीं पड़ेगा, क्योंकि आज डॉलर का मूल्य सोने के बजाय अमेरिकी अर्थव्यवस्था और ग्लोबल ट्रस्ट पर आधारित है। फिर भी यह बहस पारदर्शिता, सरकारी जवाबदेही और निवेश के विभिन्न विकल्पों को लेकर लोगों की दिलचस्पी को जरूर बढ़ा रही है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।
















Click it and Unblock the Notifications