'TMC के लिए चुनाव प्रचार से बचें', कांग्रेस नेता ने NCP चीफ शरद पवार और तेजस्वी यादव को लिखा पत्र
कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक पार्टियों ने रोड शो के लिए गाड़ी की पेटी बांध ली है। एक तरफ बीजेपी अपने दिग्गज नेताओं से प्रदेश में चुनावी रैली करा रही है, तो वहीं सीएम ममता बनर्जी चोट खाने के बावजूद व्हीलचेयर पर टीएमसी के लिए लागातर कैंपेनिंग कर रही हैं। इस बीच बीजेपी के खिलाफ लड़ाई में ममता बनर्जी को एनसीपी चीफ शरद पवार और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव का भी साथ मिला है। टीएमसी को शरद पवार और तेजस्वी का साथ मिलने के बाद अब कांग्रेस ने इस पर नाराजगी जाहिर की है।

बुधवार को कांग्रेस नेता प्रदीप भट्टाचार्य ने एनसीपी चीफ शरद पवार और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को विधानसभा चुनाव में टीएमसी के लिए प्रचार करने को लेकर एक पत्र लिखा। इसमें प्रदीप भट्टाचार्य ने लिखा, टीएमसी के लिए चुनाव प्रचार से बचें क्योंकि स्टार प्रचारकों के रूप में आपकी उपस्थिति पश्चिम बंगाल के मतदाताओं में भ्रम पैदा करेगी। बता दें कि पश्चिम बंगाल में कांग्रेस लेफ्ट पार्टियों के साथ चुनाव लड़ रही है, ऐसे में एनसीपी और आरजेडी के ममता बनर्जी के साथ आने से कांग्रेस के वोटिंग शेयर पर असर पड़ने की संभावना है।
Congress leader Pradip Bhattacharya writes to NCP's Sharad Pawar & RJD's Tejashwi Yadav over campaigning with Trinamool Congress, for #WestBengalElections2021
— ANI (@ANI) March 17, 2021
"Your presence as Star Campaigners will create confusion among West Bengal voters. Avoid campaigning for TMC," he said
गौरतलब है कि महाराष्ट्र में एनसीपी और बिहार में आरजेडी की दोस्त कांग्रेस को शरद पवार और तेजस्वी यादव के इस फैसले से बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप भट्टाचार्य ने अपने पत्र में कहा, 'हमें जानकारी मिली है कि आप दोनों विधानसभा चुनाव में टीएमसी की तरफ से स्टार प्रचारक के तौर पर पश्चिम बंगाल में आने वाले हैं। बंगाल में टीएमसी से कांग्रेस एक राजनीतिक लड़ाई लड़ रही है, ऐसे में स्टार प्रचारक के रूप में आपकी उपस्थिति राज्य के मतदाताओं को भ्रम में डाल सकती है, इसलिए अगर आप बंगाल में चुनाव प्रचार करने से बचते हैं तो मैं आपका आभारी रहूंगा।'
यह भी पढ़ें: सीएम ममता बनर्जी बोलीं- बीजेपी को वोट दिया तो अपने 'धर्म' का पालन नहीं कर पाएंगे आप












Click it and Unblock the Notifications