VIDEO: IPL फाइनल का सबसे बड़ा पल? OUT हुए गिल तो मैदान पर दहाड़े कोहली, अनुष्का ने जमकर मनाया जश्न!

IPL 2026 Final: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2026 (IPL 2026) के फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने गेंद के साथ धमाकेदार शुरुआत की। फाइनल मैच में आरसीबी को पहली बड़ी सफलता मिलते ही मैदान से लेकर स्टैंड्स तक का माहौल चर्चा में आ गया है। मैच के तीसरे ही ओवर में गुजरात के कप्तान और स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल का विकेट गिरते ही विराट कोहली का आक्रामक जश्न और स्टैंड्स में मौजूद उनकी पत्नी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का भक्तिमय अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

तीसरे ओवर में हेजलवुड ने दिलाई सफलता (IPL 2026 Final)

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस को कप्तान शुभमन गिल ने शुरुआती चौके लगाकर सकारात्मक शुरुआत देने की कोशिश की। हालांकि, यह खुशी ज्यादा देर नहीं टिकी। पारी के तीसरे ओवर में आरसीबी के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने एक सटीक शॉर्ट पिच गेंद फेंकी, जिसे गिल ने हुक करने का प्रयास किया। गेंद बल्ले का ऊपरी किनारा लेकर हवा में चली गई, जिसे आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने पीछे की ओर दौड़ते हुए एक शानदार कैच में तब्दील कर दिया।

IPL 2026 1

कोहली-अनुष्का ने जीता फैंस का दिल

शुभमन गिल का विकेट गिरते ही मैदान पर विराट कोहली का उत्साह चरम पर था। उन्होंने आक्रामक अंदाज में हवा में मुक्के लहराए और दहाड़ते हुए इस बड़ी सफलता का जश्न मनाया। कोहली का यह उग्र रिएक्शन फैंस के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। मैदान पर जहां आक्रामक जश्न चल रहा था। वहीं स्टैंड्स में मैच देख रहीं अनुष्का शर्मा के रिएक्शन और उनकी सादगी ने फैंस का दिल जीत लिया। अनुष्का ने इस मुकाबले के लिए एक सफेद स्लीवलेस क्रोशिया-स्टाइल निट टॉप और क्लासिक ब्लू डेनिम कैरी की थी।

अनु्ष्का के हाथ में ब्लैक कलर की डिजिटल रिंग

फैंस ने ध्यान दिया कि अनुष्का की उंगली में एक ब्लैक कलर की डिजिटल रिंग थी, जो दरअसल एक 'राधा नाम जाप काउंटर' है। पिछले कुछ वर्षों में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की आध्यात्मिक यात्रा काफी गहरी हुई है, और यह एक्सेसरी उसी का प्रतीक है। गिल का विकेट गिरने पर अनुष्का के चेहरे पर खुशी और प्रार्थना के मिले-जुले भाव देखे गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+