IPL के 3 सबसे युवा ऑरेंज कैप विनर, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के अलावा कौन हैं 2 अन्य खिलाड़ी
IPL Orange Cap: आईपीएल में ऑरेंज कैप जीतना किसी भी बल्लेबाज के लिए सबसे बड़ी व्यक्तिगत उपलब्धियों में से एक माना जाता है। हर सीजन में दुनिया के कई दिग्गज बल्लेबाज इस रेस में उतरते हैं, लेकिन बहुत कम खिलाड़ी कम उम्र में यह कारनामा कर पाते हैं।
आईपीएल इतिहास में मैथ्यू हेडन ऐसे खिलाड़ी थे, जिन्होंने अपने करियर के अंतिम पड़ाव में ऑरेंज कैप जीती थी। उनकी उम्र 37 साल थी। उनके अलावा सचिन तेंदुलकर ने भी 37 साल की उम्र में ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाया था। बाद में कम उम्र वाले प्लेयर्स ने धमाल मचाया, ऐसे ही तीन प्लेयर्स के बारे में आपको जानना चाहिए जिन्होंने सबसे कम उम्र में आईपीएल में ऑरेंज कैप अपने नाम की।

शुभमन गिल
शुभमन गिल ने आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस के लिए शानदार बल्लेबाजी करते हुए 17 मैचों में 890 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 3 शतक भी निकले थे। महज 23 साल की उम्र में ऑरेंज कैप जीतकर उन्होंने उस समय सबसे युवा ऑरेंज कैप विजेता बनने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था।
साई सुदर्शन
इस युबा बल्लेबाज ने ने आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस के लिए कमाल का प्रदर्शन किया था। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने पूरे सीजन में 759 रन बनाए और ऑरेंज कैप अपने नाम कर ली। उस समय उनकी उम्र करीब 23 वर्ष थी। सुदर्शन ने युवा उम्र में यह उपलब्धि हासिल कर गिल के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया था।
वैभव सूर्यवंशी
सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में ऐसा कारनामा कर दिखाया जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। सिर्फ 15 साल की उम्र में उन्होंने 16 मैचों में 776 रन बनाए और ऑरेंज कैप जीत ली। इसके साथ ही वह आईपीएल इतिहास में ऑरेंज कैप जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए। इतनी कम उम्र में पूरे टूर्नामेंट के सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड उन्हें बाकी सभी खिलाड़ियों से अलग बनाता है। उन्होंने इस एक ही सीजन में कई रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए।













Click it and Unblock the Notifications