IPL 2026 Ke Final Mei Kon Jeeta: आरसीबी vs गुजरात टाइटंस के फाइनल में कौन जीता
IPL 2026 Ke Final Mei Kon Jeeta: अहमदाबाद में आईपीएल के फाइनल में गुजरात टाइटंस ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए गुजरात उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पाई और 8 विकेट पर 155 का स्कोर ही हासिल कर पाई। आरसीबी ने लक्ष्य हासिल कर लगातार दूसरी बार आईपीएल का टाइटल अपने नाम कर लिया।
गुजरात टाइटंस की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन (12) और कप्तान शुभमन गिल (10) पावरप्ले में ही सस्ते में पवेलियन लौट गए। इसके बाद निशांत सिंधु ने 20 रन बनाकर पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन वे भी बड़ी पारी नहीं खेल सके।

मध्यक्रम में विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने 23 गेंदों में 19 रनों की बेहद धीमी पारी खेली, जिससे टीम पर दबाव बढ़ गया। ऐसे मुश्किल समय में वॉशिंगटन सुंदर संकटमोचक बनकर उभरे। उन्होंने एक छोर संभाले रखा और 37 गेंदों में 5 चौकों की मदद से नाबाद 50 रनों की जुझारू पारी खेली। सुंदर के इस बेहतरीन अर्धशतक की बदौलत ही गुजरात की टीम एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सकी।
अंतिम ओवरों में अरशद खान ने महज 6 गेंदों में 2 छक्कों की मदद से ताबड़तोड़ 15 रन बनाए, जबकि राशिद खान ने भी 3 गेंदों में 7 रन बनाए। आरसीबी के गेंदबाजों ने बेहद कसी हुई गेंदबाजी की, जिसमें रशिख सलाम डार ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए। जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार ने भी शानदार प्रदर्शन किया और 2-2 विकेट झटके।
जवाब में खेलते हुए आरसीबी को वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने मिलकर तूफानी शुरुआत दी। कोहली ने रबाडा के एक ही ओवर में 19 रन जड़कर तहलका मचा दिया। आरसीबी का पहला विकेट 62 रन पर गिरा। अय्यर 16 गेंदों में 32 रन बना आउट हुए। उनके बाद देवदत्त पडीक्कल 1 रन बना चलते बने। हालांकि कोहली टिके रहे। उधर रजत पाटीदार 13 गेंदों में 15 रन बना चले गए और स्कोर 89/3 हो गया। उनको राशिद खान ने आउट किया और इसी ओवर में क्रुणाल पांड्या को भी 1 रन पर आउट कर वापस भेज दिया।
इन सबके बीच विराट कोहली अपने चेज मास्टर का टैग लेकर आगे बढ़ते चले गए और 25 गेंदों में फिफ्टी जमा डाली, जो आईपीएल में उनका सबसे तेज अर्धशतक है, इससे पहले 26 गेंद में उनकी फास्टेस्ट आईपीएल फिफ्टी थी। उनके साथ खड़े होकर टिम डेविड ने 17 गेंदों में 24 रनों की पारी खेली। कोहली अंत तक खड़े रहे और टीम को फाइनल में जीत दिलाकर ले गए, उन्होंने 42 गेंदों में नाबाद 75 रन बनाए, उनकी पारी में 9 चौके और 3 चौके आए। मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बाद लगातार दो आईपीएल टाइटल हासिल करने वाली आरसीबी तीसरी टीम बन गई।












Click it and Unblock the Notifications