80 में से सिर्फ 20 पहुंचे! ममता बनर्जी को बैठक करनी पड़ी कैंसिल, क्‍यों विधायकों ने दिखाया ठेंगा?

पश्चिम बंगाल की राजनीति में रविवार को उस समय नया घटनाक्रम सामने आया जब तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नव-निर्वाचित विधायकों की महत्वपूर्ण बैठक अचानक रद्द करनी पड़ी। पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी की अध्यक्षता में कोलकाता के कालीघाट स्थित आवास पर होने वाली इस बैठक में 80 में से केवल करीब 20 विधायक ही पहुंचे। बड़ी संख्या में विधायकों की अनुपस्थिति के बाद पार्टी ने बैठक स्थगित करने का फैसला लिया।

बैठक में क्‍यों नहीं पहुंचे विधायक?

टीएमसी प्रवक्ता कुणाल घोष ने बताया कि पार्टी के अधिकांश विधायक बैठक में शामिल नहीं हो सके क्योंकि वे विभिन्न इलाकों में विरोध प्रदर्शनों और संगठनात्मक गतिविधियों में व्यस्त थे। उन्होंने कहा कि शनिवार को राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी और रविवार को सांसद कल्याण बनर्जी पर हुए कथित हमलों के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है, जिसे देखते हुए विधायक जमीनी स्तर पर सक्रिय रहे।

Mamata Banerjee

ममता ने मौजूद विधायकों से की चर्चा

बैठक औपचारिक रूप से नहीं हो सकी, लेकिन दोपहर तक पहुंचे करीब 20 विधायकों से ममता बनर्जी ने बातचीत की। पार्टी सूत्रों के अनुसार, अनुपस्थित विधायकों ने पहले ही बैठक को आगे बढ़ाने का अनुरोध किया था, जिसके बाद तृणमूल विधायी दल ने इसे फिलहाल रद्द करने का निर्णय लिया। नई तारीख की घोषणा जल्द किए जाने के संकेत दिए गए हैं।

अगले 48 घंटे में तेज होगा विरोध प्रदर्शन

टीएमसी ने नेताओं पर हुए कथित हमलों के खिलाफ राज्यभर में आंदोलन तेज करने की रणनीति बनाई है। पार्टी के मुताबिक, आगामी 48 घंटों के दौरान विरोध कार्यक्रमों को विस्तार दिया जाएगा। 1 जून को ग्रामीण क्षेत्रों के ब्लॉकों और शहरी इलाकों के वार्डों में रैलियां निकालकर अभिषेक बनर्जी और कल्याण बनर्जी पर हुए कथित हमलों के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।

ममता के नेतृत्व में होगा सांकेतिक धरना

पार्टी ने कोलकाता में एक दिवसीय सांकेतिक धरने का भी ऐलान किया है। यह धरना मंगलवार को एस्प्लेनेड स्थित रानी राशमोनी रोड पर आयोजित होगा, जिसका नेतृत्व स्वयं ममता बनर्जी करेंगी। टीएमसी का कहना है कि यह कार्यक्रम चुनाव बाद हिंसा और हॉकरों को बुलडोजर के जरिए हटाए जाने के विरोध में आयोजित किया जा रहा है।

2 जून को होगी अगले कार्यक्रमों की घोषणा

टीएमसी नेतृत्व ने स्पष्ट किया है कि आंदोलन की आगे की रणनीति और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों की घोषणा 2 जून को धरना मंच से की जाएगी। माना जा रहा है कि पार्टी राज्यभर में अपने विरोध अभियान को और व्यापक रूप देने की तैयारी कर रही है।

अभिषेक बनर्जी और कल्याण पर हुए हमले पर भड़कीं ममता, भाजपा पर मढ़ा आरोप
अभिषेक बनर्जी और कल्याण पर हुए हमले पर भड़कीं ममता, भाजपा पर मढ़ा आरोप
'मैं सरकारी आतंकवाद,हिंसा का शिकार', हमले के बाद छलका ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी का दर्द, BJP पर संगीन आरोप
'मैं सरकारी आतंकवाद,हिंसा का शिकार', हमले के बाद छलका ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी का दर्द, BJP पर संगीन आरोप
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+