CM ममता का PM मोदी को खत: 'बंगाल को ऑक्सीजन की जरूरत, नहीं मिली तो जा सकती है मरीजों की जान'

कोलकाता, मई 07। पश्चिम बंगाल में तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद टीएमसी चीफ ममता बनर्जी अब कोरोना वायरस के खिलाफ एक्शन मोड में आ गई हैं। चुनाव में जीत दर्ज करते ही उन्होंने कहा था कि कोविड संक्रमण पर नियंत्रण लाना उनकी पहली प्रथमिकता होगी। इसी क्रम में शुक्रवार को सीएम ममता ने केंद्र सरकार से 550 मैट्रीक टन मेडिकल ऑक्सीजन की मांग की। सीएम ममता ने यह भी कहा है कि बंगाल को और अधिक ऑक्सीजन की जरूरत है जबकि केंद्र उसे दूसरे राज्यों में सप्लाई कर रहा है।

Recommended Video

    Mamata Banerjee ने PM Modi को लिखा खत, कहा- तत्काल करें Oxygen Supply | वनइंडिया हिंदी
    CM Mamata Banerjee writes letter to PM Modi Bengal needs 550 metric tons of oxygen

    कोरोना वायरस की दूसरी लहर से जूझ रहे पश्चिम बंगाल को भी ऑक्सीजन की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है। सीएम ममता बनर्जी ने ऑक्सीजन की मांग करते हुए आज पीएम मोदी को खत भी लिखा। अपनी चिट्ठी में टीएमसी प्रमुख ने कहा, 'कोविड मामलों में उछाल के साथ बंगाल में ऑक्सीजन की मांग भी बढ़ गई है, ऐसे समय में केंद्र अपनी ऑक्सीजन की आपूर्ति अन्य राज्यों में कर रहा है। पिछले एक सप्ताह में बंगाल में मेडिकल ऑक्सीजन की खपत 470 मीट्रिक टन से बढ़कर 550 मीट्रिक टन हो गई है। बंगाल सरकार पहले ही केंद्र के समक्ष इस मामले को उठा चुकी है।'

    यह भी पढ़ें: ऑक्सीजन लंगर के बाद कानपुर पुलिस ने शुरू किया 'ऑक्सीजन बैंक', जरूरतमंद मुफ्त में भरवा सकेंगे सिलेंडर

    ममता बनर्जी ने पीएम मोदी से कहा कि राज्य को अब दैनिक आधार पर 550 मीट्रिक टन मेडिकल ऑक्सीजन की आवश्यकता है। पश्चिम बंगाल की आवश्यकता के अनुसार भारत सरकार ने आवंटन के बजाय दूसरे राज्यों के कोटे को बढ़ा दिया है। बंगाल में प्रतिदिन 560 मीट्रिक टन मेडिकल ऑक्सीजन का उत्पादन होता है। ममता बनर्जी ने अपने पत्र में पीएम मोदी को संबोधित करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल के लिए प्रति दिन 308 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की आवश्यकता होती थी लेकिन अब यह 550 मीट्रिक टन तक बढ़ गई है। सही समय पर ऑक्सीजन नहीं दिया गया तो लोगों की मौत भी हो सकती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+