ऑक्सीजन लंगर के बाद कानपुर पुलिस ने शुरू किया 'ऑक्सीजन बैंक', जरूरतमंद मुफ्त में भरवा सकेंगे सिलेंडर
ऑक्सीजन लंगर के बाद कानपुर पुलिस ने शुरू किया 'ऑक्सीजन बैंक', जरूरतमंद मुफ्त में भरवा सकेंगे सिलेंडर
कानपुर, मई 07: कोरोना वायरस संक्रमण का कहर उत्तर प्रदेश में जारी है। तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच ऑक्सीजन सिलेंडर को लेकर जिले में आपाधापी मची हुई है। हर कोई प्राणवायु ऑक्सीजन का कम से कम एक सिलेंडर अपने पास रख लेना चाहता है। ऐसे में कानपुर जिले में ऑक्सीजन लंगर के बाद ऑक्सीजन बैंक की शुरूआत की हैं। ये शुरूआत कानपुर पुलिस ने जरूरतमंदों को मुफ्त सिलेंडर बांटने के लिए शुरू की है।

कानपुर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि जिन्हें ऑक्सीजन की फौरन जरूरत ना हो वो पुलिस को सिलेंडर दान दें या उधार दे दें, ताकि जिन्हें फौरन जरूरत हैं, उनकी जान बचाई जा सके। दरअसल, कानपुर पुलिस ने पुलिस लाइन में ऑक्सीजन बैंक की शुरूआत की है। यहां से जरूरत मंदों को मुफ्त सिलेंडर मिलता है। अधिकारियों ने बताया कि सिलेंडर दान देने वालों को एक रसीद दी जाएगी। इस्तेमाल के बाद सिलेंडर उन्हें वापस कर दिया जाएगा।
बता दें कि कानपुर पुलिस अब तक 130 सिलेंडर जुटा लिए हैं। 130 में से 85 सिलेंडर जरूरतमंद लोगों को दिए गए हैं। पुलिस खाली सिलेंडरों को रिफिल कराएगी और मांग पर तुरंत लोगों को ऑक्सीजन सिलेंडर दिए जाएंगे। कानपुर के कुपरगंज की लक्ष्मी यहां अपना बीमार पिता के लिए सिलेंडर की तलाश में पहुंचीं, उनकी मुराद पूरी हुई। कर्नलगंज के एसीपी त्रिपुरारी पांडे ने कहा कि वो बहुत भावुक हुई थी और उसकी आंखों में पानी था। उसको देखते हुए हम लोग ने तुरंत बिठाया और पानी पिलवा कर के और तुरंत उसे जो अपने पास सिलेंडर इस कोरोना महामारी के तहत हमलोगों ने भरवा कर रखा था उसमें से उन्हें प्रदान किया गया।
इससे पहलेकानपुर जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों को राहत देने के लिए लंगर लगाकर ऑक्सीजन की सुविधा दी जा रही है। गुरु सिंह सभा कानपुर और समूह कानपुर सिक्ख संगत की तरफ से इस ऑक्सीजन लंगर का आयोजन किया जा रहा है. यहां किसी भी जरूतमंद को फौरन चिकित्सकीय देखरेख में ऑक्सीजन दी जा रही है। समाजसेवी कुलवंत जीत सिंह गिल ने बताया कि सिख समाज ने जिन मरीजों को ऑक्सीजन नहीं मिल रही, उनके लिए ये ऑक्सीजन लंगर शुरू किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications