Mothers Day 2026: इंस्टाग्राम पर छाया 'Then vs Now' AI ट्रेंड, इस प्रॉप्ट से बनवाएं माँ के साथ खुबसूरत तस्वीर!

Mothers Day 2026 आने वाला है और उससे पहले इंस्टाग्राम पर एक बहुत ही प्यारा AI ट्रेंड वायरल हो गया है। लोग अपनी मां के साथ "Then vs Now" (तब और अब) वाली तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। इसमें खास बात यह है कि लोग अपने बचपन की पुरानी फोटो को आज के समय के साथ जोड़कर एक खूबसूरत कोलाज या वीडियो बना रहे हैं।

इसे बनाने के लिए ChatGPT और नए AI टूल्स का जमकर इस्तेमाल हो रहा है। इंस्टाग्राम रील्स और स्टोरीज पर लोग इसे साल का सबसे इमोशनल ट्रेंड बता रहे हैं, क्योंकि यह सीधे दिल को छू लेने वाली यादों से जुड़ा है। इस साल मदर्स डे 10 मई को है। इस टेंड को फॉलो कर के आप भी अपनी मां के साथ एक बेहद प्यारी तस्वीर बना सकते हैं।

Mothers Day AI Prompt

एक ही फोटो में बचपन और आज का दौर

इस ट्रेंड की सबसे खूबसूरत बात यह है कि इसमें एक तरफ बचपन की पुरानी याद दिखती है और दूसरी तरफ उसी सीन को आज के हिसाब से दोबारा बनाया जाता है। वायरल हो रही ज्यादातर फोटोज में मां और बेटी एक जैसे (मैचिंग) कपड़े पहने नजर आती हैं।

बैकग्राउंड में हल्का रंग, केक और फूलों का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे फोटो बिल्कुल किसी महंगे स्टूडियो फोटोशूट जैसी लगती है। एक फोटो काफी चर्चा में है जिसमें एक तरफ साल 2002 की फोटो है और दूसरी तरफ 2026 की, और नीचे लिखा है- "Happy Mother's Day Maa"

AI की मदद से ऐसे तैयार हो रही हैं तस्वीरें

इस वायरल फोटो को बनाना अब बहुत आसान हो गया है। लोग ChatGPT पर अपनी पुरानी फोटो अपलोड कर रहे हैं या फिर एआई को लिखकर बता रहे हैं कि उन्हें कैसी फोटो चाहिए। इसके बाद एआई टूल्स वैसी ही नई और साफ तस्वीर तैयार कर देते हैं। कई लोग इसे और प्रोफेशनल बनाने के लिए एडिटिंग ऐप्स का भी सहारा ले रहे हैं।

आप भी ऐसे बना सकते हैं अपनी वायरल फोटो

अगर आप भी अपनी मां के लिए ऐसी फोटो बनाना चाहते हैं, तो बस ये स्टेप्स फॉलो करें:

  • ChatGPT खोलें: अपनी पुरानी फोटो अपलोड करें या एआई को पूरा सीन लिखकर समझाएं।
  • डिटेल्स बताएं: AI को कहें कि "Then and Now" स्टाइल में फोटो बनाए। इसमें मैचिंग कपड़े, केक और इमोशनल एक्सप्रेशन जरूर लिखें।
  • साल लिखवाएं: फोटो पर "2002" और "2026" जैसे साल डालने को कहें ताकि फर्क साफ दिखे।
  • शेयर करें: फोटो तैयार होने के बाद उसे अच्छे से गाने के साथ इंस्टाग्राम रील या स्टोरी पर लगा दें।

आपकी सुविधा के लिए हमने यहां एक प्रॉम्पट दिया है-

Create a hyper-realistic viral Instagram-style "Then vs Now" Mother's Day portrait using the uploaded reference photo, ensuring that all faces closely and accurately match the real people in the reference image with the same facial features, expressions, skin tone, hairstyle, smile, and identity - do not generate random or altered faces. Design a cinematic split-frame image with "2002" on the left showing a nostalgic early-2000s family studio portrait of a young Indian mother with her little daughters in soft pastel traditional outfits, warm beige background, natural emotional expressions, soft vintage lighting, and realistic family bonding, while the "2026" side recreates the exact same pose and composition with the daughters now grown up beside their mother in elegant matching outfits, featuring flowers, a Mother's Day cake table, creamy beige aesthetic studio background, luxury professional photoshoot lighting, shallow depth of field, and emotional realistic expressions. Maintain natural Indian facial details, realistic skin texture, DSLR-quality sharpness, warm cinematic tones, ultra-detailed realism, and add a subtle handwritten caption saying "Happy Mother's Day Maa", in premium 4K vertical 9:16 Instagram Reel cover format.

यह ट्रेंड इसलिए भी हिट हो रहा है क्योंकि यह हमें पुरानी यादों की सैर कराता है। AI की मदद से लोग अपने बचपन के उन पलों को फिर से देख पा रहे हैं जिन्हें शायद वे भूल चुके थे। यही वजह है कि मदर्स डे से पहले हर कोई इसे ट्राई कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+