Maharashtra Board SSC Result: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं के नतीजे जारी, सर्वर डाउन हो तो कैसे चेक करें मार्क्स?

Maharashtra Board SSC Result: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं के लाखों छात्रों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) ने आज 8 मई 2026 को SSC यानी कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया। इस साल बोर्ड परीक्षा में 16.15 लाख से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया था। रिजल्ट दोपहर 12 बजे ऑनलाइन जारी किया गया। स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

बोर्ड ने रिजल्ट चेक करने के लिए कई प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराए हैं ताकि वेबसाइट पर ज्यादा लोड होने की स्थिति में भी छात्रों को परेशानी न हो। छात्र सीट नंबर और मां के पहले नाम की मदद से अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके अलावा DigiLocker और SMS सुविधा भी शुरू की गई है, जिससे छात्र आसानी से अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकें।

Maharashtra Board SSC Result

20 फरवरी से 18 मार्च तक चली परीक्षा

महाराष्ट्र बोर्ड SSC परीक्षा 2026 का आयोजन 20 फरवरी से 18 मार्च के बीच किया गया था। राज्यभर में कुल 5,111 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इस बार परीक्षा में 16 लाख से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया। बोर्ड ने परीक्षा के दौरान सुरक्षा और निगरानी के खास इंतजाम किए थे।

ये भी पढ़ें: Sara Moin: न आंखें, न कान, न जुबां... फिर भी सारा मोइन ने रचा इतिहास, बनी ISC टॉपर, ICSE में भी गाड़ा था झंडा

दोपहर 12 बजे जारी हुआ महाराष्ट्र बोर्ड का रिजल्ट

MSBSHSE ने आज 8 मई को ठीक 12 बजे SSC रिजल्ट घोषित किया। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र mahresult.nic.in, mahahsscboard.in और hscresult.mkcl.in जैसी वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर या सीट नंबर दर्ज करना होगा। इसके साथ मां का पहला नाम भी भरना जरूरी है।

SMS से भी चेक कर सकते हैं रिजल्ट

वे छात्र जिनके पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है, वे SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए मोबाइल के मैसेज बॉक्स में "MHSSC " टाइप करके 57766 पर भेजना होगा। कुछ ही देर में रिजल्ट मोबाइल पर मिल जाएगा।

ऐसे डाउनलोड करें ऑनलाइन मार्कशीट

छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपनी प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं-

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • "Maharashtra SSC Result 2026" लिंक खोलें
  • सीट नंबर और मां का नाम दर्ज करें
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें
  • स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा
  • मार्कशीट डाउनलोड कर लें

बोर्ड ने साफ किया है कि ऑनलाइन उपलब्ध मार्कशीट अस्थायी होगी। ओरिजिनल मार्कशीट बाद में संबंधित स्कूलों के जरिए वितरित की जाएगी।

DigiLocker पर भी उपलब्ध होगी मार्कशीट

महाराष्ट्र बोर्ड ने इस बार DigiLocker के जरिए भी डिजिटल मार्कशीट उपलब्ध कराई है। छात्र DigiLocker ऐप या वेबसाइट में लॉगिन करके "Maharashtra SSC Marksheet" सर्च कर सकते हैं। इसके बाद रोल नंबर और जरूरी जानकारी भरकर मार्कशीट डाउनलोड की जा सकती है।

पिछले वर्षों में कैसा रहा MSBSHSE का रिजल्ट

महाराष्ट्र बोर्ड SSC रिजल्ट पिछले कुछ वर्षों में लगातार बेहतर रहा है।

  • 2025 में कुल पास प्रतिशत 93.04% रहा था
  • उस साल 16.10 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था
  • 15.98 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे
  • करीब 14.87 लाख छात्र पास हुए थे

वहीं 2024 में महाराष्ट्र बोर्ड SSC का पास प्रतिशत 95.81% दर्ज किया गया था। 2023 में यह आंकड़ा 93.83% रहा था।

ये भी पढ़ें: JAC 12th Result 2026: झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, कितने मार्क्स पर मिलेगा कौन सा ग्रेड?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+