IPS B Sumathi कौन हैं? जिन्होंने 40 मनचलों के सिर से उतारा इश्क का भूत, लोग बोले-'लेडी सिंघम', Video

IPS B Sumathi: सोशल मीडिया से लेकर न्यूज रूम तक हैदराबाद की मलकाजगिरी पुलिस कमिश्नर (सीपी) बी. सुमति ही छाई हुई हैं, लोग उनकी तारीफ करते थक नहीं रहे हैं, वजह है उनकी सीक्रेट ऑप्रेशन जिसके चलते 40 मनचलों कों दिमााग ठिकाने आ गया, दरअसल बी सुमति ने एक फिल्मी स्टाइल प्रयोग किया, हालांकि ये अभी रील स्टाइल लग रहा है लेकिन असल जिंदगी में इसे प्रयोग करना आसान नहीं था।

बी सुमति हैदराबाद के मशहूर इलाके दिलसुखनगर के एक बस स्टैंड पर रात 12:30 बजे से तड़के 3:30 बजे तक, सुरक्षा के बिना, सिंपल सलवार सूट पहनें खड़ी रहीं , जिसकी वजह से आम लोग उन्हें पहचान ही नहीं पाए कि वो पुलिस कमिश्नर हैं।

IPS B Sumathi

इस दौरान उनके पास करीब 40 पुरुष आए जिन्होंने उन पर गंदे कमेंट किए और उन्हें घूरने और परेशान करने की कोशिश किए, इनमें से आधे से ज्यादा लोग शराब या गांजे के नशे में थे, इन लोगों में युवा से लेकर अधेड़ अवस्था के पुरुष शामिल थे।

IPS B Sumathi को 40 मनचलों ने सरेआम छेड़ा

सुमति का उद्देश्य पुलिस की गैरमौजूदगी में सड़कों पर महिलाओं की सुरक्षा का सीधा अनुभव लेना था, उन्होंने सभी को धर दबोचा लेकिन सुमति ने उन सभी पर केस दर्ज नहीं किया बल्कि उन्हें काउंसलिंग के लिए भेजा, क्योंकि दंड से ज़्यादा लोगों के व्यवहार में बदलाव लाना और सुधारना इस पहल का मुख्य उद्देश्य है।

IPS B Sumathi को लेडी सिंघम कह रहे हैं लोग

यह आईपीएस बी. सुमति का पहला ऐसा साहसिक कदम नहीं है। लगभग 25 साल पहले, अपने करियर की शुरुआत में, उन्होंने काजीपेट रेलवे स्टेशन के पास डीएसपी के तौर पर भी इसी तरह का अंडरकवर ऑपरेशन किया था, सुमति इस वक्त सोशल मीडिया पर लेडी सिंघम बनी हुई हैं।

IPS B Sumathi

IPS B Sumathi कौन हैं?

निडर, तेज और होशियार IPS बी. सुमति तेलंगाना कैडर की 2001 बैच की अधिकारी हैं, वो मई 2026 ही मलकाजगिरी की पहली महिला पुलिस कमिश्नर बनीं हैं, उनका पूरा नाम बदुगुला सुमति है और वो पुलिस महकमे की तेज-तर्रार अधिकारियों में गिनी जाती हैं।

SIB का नेतृत्व कर चुकी हैं IPS बी सुमति

पुलिस कमिश्नर बनने से पहले वह स्पेशल इंटेलिजेंस ब्रांच यानी SIB का नेतृत्व कर चुकी हैं और DIG, CID (महिला सुरक्षा प्रकोष्ठ) के रूप में भी काम कर चुकी हैं। वे अपनी सख्त लेकिन टेक्नोलॉजी-आधारित पुलिसिंग, महिला सुरक्षा अभियानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। उन्होंने SIB रहते हुए कई बड़े माओवादी नेताओं को आत्मसमर्पण के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

IPS B Sumathi

उनके बारे में प्रमुख बातें:

  • तेलंगाना कैडर की वरिष्ठ IPS अधिकारी
  • 2001 बैच से जुड़ी अधिकारी मानी जाती हैं
  • मलकाजगिरी की पहली महिला पुलिस कमिश्नर
  • स्पेशल इंटेलिजेंस ब्रांच (SIB) की पूर्व प्रमुख
  • माओवादी सरेंडर ऑपरेशन में अहम भूमिका
  • AI और ड्रोन आधारित पुलिसिंग मॉडल को बढ़ावा दिया

यह पढ़ें:Agnimitra Paul: 'बंगाल में सुनामी', कौन हैं अग्निमित्रा पॉल? जो बन सकती हैं पश्चिम बंगाल की CM
यह पढ़ें:Agnimitra Paul: 'बंगाल में सुनामी', कौन हैं अग्निमित्रा पॉल? जो बन सकती हैं पश्चिम बंगाल की CM
यह पढ़ें:Navjot Khosa: कौन हैं नवजोत खोसा? क्यों हो रही है सोशल मीडिया पर चर्चा? खूबसूरत है Dr से IAS बनने तक का सफर
यह पढ़ें:Navjot Khosa: कौन हैं नवजोत खोसा? क्यों हो रही है सोशल मीडिया पर चर्चा? खूबसूरत है Dr से IAS बनने तक का सफर
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+