क्या शुरू हुई Dhurandhar 3 की तैयारी? प्रोड्यूसर ज्योति देशपांडे ने दिया बड़ा बयान, सामने रखा ऐसा सच

Dhurandhar 3: 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2: द रिवेंज' की जबरदस्त सफलता के बाद, ऐसा लग रहा है कि मेकर्स कुछ बड़ा प्लान कर रहे हैं। हाल ही में, जियो स्टूडियोज की को-प्रोड्यूसर ज्योति देशपांडे ने कन्फर्म किया है कि 'धुरंधर' का जलवा अभी खत्म नहीं हुआ है, काम अभी बाकी है। इसके साथ ही उन्होंने इशारा किया है कि उनके पास रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' के फैंस के लिए जल्द ही एक सरप्राइज भी है।

'धुरंधर' का काम खत्म नहीं हुआ है
ज्योति देशपांडे ने बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में कहा है- हमने अभी 'धुरंधर' का काम खत्म नहीं किया है। उम्मीद है कि इस साल के आखिर में हमारे पास दर्शकों के लिए एक बड़ा सरप्राइज होगा। हमारे पास कुछ तो है, जो उन्हें काफी अच्छा लगेगा। ज्योति देशपांडे के कमेंट ने सभी को उत्साहित कर दिया है और लोग सोच रहे हैं कि क्या 'धुरंधर' फ्रैंचाइजी का तीसरा पार्ट भी जल्द ही बनाया जाएगा।

Dhurandhar 3

राकेश बेदी ने 'धुरंधर 3' से मना कर दिया था

आपको बता दें कि फिल्म 'धुरंधर' के दोनों पार्ट्स में जमील जमाली के किरदार में नजर आए एक्टर राकेश बेदी ने 'धुरंधर '3 की अफवाहों को गलत बताया था। उन्होंने जूम से हुई बातचीत में कहा था- मुझे नहीं लगता कि फिल्म का तीसरा पार्ट बनेगा लेकिन 'धुरंधर' एक फ्रेंचाइजी है और इसे किसी भी समय कुछ और एक्टर्स के साथ बनाया जा सकता है। राकेश बेदी ने कहा था कि फिल्म 'धुरंधर 2' की कहानी हमजा के अपने देश वापस जाने के साथ ही खत्म होती है, जिसे आगे बढ़ाया जा सकता है।

Bandar Teaser Out: डिस्को, डेटिंग ऐप और खौफनाक ट्विस्ट, 'बंदर' में दिखेगा बॉबी देओल का सबसे खतरनाक अवतार
Bandar Teaser Out: डिस्को, डेटिंग ऐप और खौफनाक ट्विस्ट, 'बंदर' में दिखेगा बॉबी देओल का सबसे खतरनाक अवतार

'धुरंधर की सफलता ने आदित्य धर को नहीं बदला'

-इस बीच हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस यामी गौतम ने 'धुरंधर' की बड़ी सफलता के बारे में बात की और बताया कि इससे आदित्य धर नहीं बदले हैं। उन्होंने ग्राजिया से कहा- इंसान के तौर पर आदित्य धर नहीं बदले हैं। वह जिस तरह के इंसान हैं यानी बहुत शांत और विनम्र, इससे भी पता चलता है कि उनमें बदलाव संभव नहीं।

-यामी गोतम ने कहा- मैंने आदित्य धर को अलग-अलग दौर से गुजरते देखा है। उतार-चढ़ाव और कमजोर दौर आते हैं लेकिन ऐसा नहीं है कि उस समय में हमने अपनी निराशा जाहिर की या उसे बाहर निकाला हो। हम दोनों भगवान के बहुत शुक्रगुजार हैं।

यामी गौतम के बयान ने बढ़ाया लोगों का उत्साह

-यामी गौतम ने आगे कहा- हमारे लिए स्पिरिचुअलिटी बहुत जरूरी है, हम भगवान में विश्वास करते हैं। अच्छे लोगों के साथ अच्छी चीजें होती हैं। जो आपके लिए है, उसमें देर हो सकती है लेकिन कभी मना नहीं किया जा सकता। अभी भी बहुत कुछ अच्छा होना बाकी है।

-यामी गौतम के इस इंटरव्यू के बाद भी कयास लगाया जा रहा है कि आदित्य धर जल्द ही रणवीर सिंह के फैंस के लिए धुरंधर 3 ला सकते हैं। हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+