Mohali ED Raid पर गरमाई राजनीति, AAP नेता अनुराग ढांडा का BJP पर हमला, बोले- ED और BJP में कोई फर्क नहीं

Mohali ED Raid Anurag Dhanda: मोहाली में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की हालिया छापेमारी को लेकर पंजाब और हरियाणा की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है। आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता और पार्टी प्रवक्ता अनुराग ढांडा ने ED की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर तीखा हमला बोला है।

अनुराग ढांडा ने आरोप लगाया कि ED निष्पक्ष एजेंसी की तरह काम नहीं कर रही, बल्कि BJP के "राजनीतिक हथियार" के रूप में इस्तेमाल हो रही है। उन्होंने बजरंग दल और बीजेपी युवा मोर्चा का जिक्र करते हुए कहा कि इन संगठनों और ED के काम करने के तरीके में ज्यादा अंतर नहीं दिखाई देता।

mohali-ed-raid-political-row

ED और BJP के इशारे पर होता है हल्ला-हंगामा

अनुराग ढांडा ने मीडिया से बातचीत और सोशल मीडिया पोस्ट में कहा-ED और बजरंग दल या बीजेपी युवा मोर्चा में ज्यादा अंतर नहीं है। ये सब बीजेपी के पॉलिटिकल विंग की तरह काम कर रहे हैं और बीजेपी के इशारे पर हल्ला-हंगामा करते हैं। उन्होंने दावा किया कि मोहाली में जिन कारोबारियों और बिल्डरों के यहां छापेमारी की गई, उनके BJP से कथित संबंधों को ED ने जानबूझकर अपनी आधिकारिक प्रेस रिलीज में नहीं बताया।

CM नायब सिंह पर महिला से अभद्रता के आरोप, अनुराग ढांडा बोले- जब रक्षक ही ऐसे तो बेटियां कैसे सुरक्षित?
CM नायब सिंह पर महिला से अभद्रता के आरोप, अनुराग ढांडा बोले- जब रक्षक ही ऐसे तो बेटियां कैसे सुरक्षित?

जिस कारोबारी पर रेड हुई, उसने BJP को दिया था चंदा

AAP नेता ने आरोप लगाया कि कारोबारी सुरेश कुमार बजाज, जिसके यहां ED ने छापेमारी की, वह BJP को लाखों रुपये का डोनेशन दे चुका है। ढांडा ने कहा कि अगर ED वास्तव में पारदर्शिता और निष्पक्षता दिखाना चाहती, तो उसे अपनी प्रेस विज्ञप्ति में यह भी बताना चाहिए था कि संबंधित कारोबारी के भाजपा नेताओं से करीबी संबंध रहे हैं।

उन्होंने सवाल उठाया अगर कोई व्यक्ति विपक्षी दल से जुड़ा हो तो ED तुरंत उसका राजनीतिक कनेक्शन बताती है, लेकिन यहां BJP से नजदीकी की बात क्यों छिपाई गई?"

गौरव धीर को लेकर भी उठाए सवाल

अनुराग ढांडा ने दूसरे बिल्डर गौरव धीर का भी जिक्र किया, जिनके खिलाफ ED की कार्रवाई हुई है। AAP नेता ने कहा कि कुछ दिन पहले ही गौरव धीर चंडीगढ़ नगर निगम के एक कार्यक्रम में राज्यपाल के साथ मंच साझा करते दिखाई दिए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि यह संबंध भी ED ने सार्वजनिक नहीं किया। ढांडा ने कहा अगर किसी व्यक्ति की विपक्षी नेताओं के साथ तस्वीर आ जाए तो उसे ED तुरंत राजनीतिक संरक्षण बता देती है। लेकिन यहां भाजपा से नजदीकी की जानकारी क्यों दबाई गई?

वीडियो शेयर कर BJP और ED पर साधा निशाना

AAP नेता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें कथित तौर पर संबंधित कारोबारी और बिल्डरों की राजनीतिक मौजूदगी दिखाई गई है। वीडियो शेयर करते हुए ढांडा ने लिखा-ये वीडियो देखकर शायद बीजेपी और ED को थोड़ी शर्म आए। इसके बाद सोशल मीडिया पर भी यह मुद्दा तेजी से वायरल होने लगा। AAP समर्थकों ने ED की कार्रवाई पर सवाल उठाए, जबकि भाजपा समर्थकों ने आरोपों को राजनीतिक बयानबाजी बताया।

'बंगाल के बाद अब पंजाब है भाजपा का निशाना', संजय सिंह ने धमाकों को बताया चुनावी रणनीति का हिस्सा
'बंगाल के बाद अब पंजाब है भाजपा का निशाना', संजय सिंह ने धमाकों को बताया चुनावी रणनीति का हिस्सा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+