Uttarakhand Weather क्रिसमस और नए साल के जश्न पर कैसा रहेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी कब और कहां-कहां
Uttarakhand Weather उत्तराखंड में क्रिसमस और नए साल के जश्न से पहले ठंड बढ़ने से लोगों की मुश्किलें बढ़ने लगी है। बारिश-बर्फबारी न होने से सूखी ठंड खूब परेशान कर रही हैं। उधर आने वाले दो-तीन दिनों में प्रदेश भर में रातें और सर्द होने की संभावना है।
23 से 26 दिसंबर तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। 27 दिसंबर को प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में मौसम बदलने की संभावना है और ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश-बर्फबारी के आसार है। जिससे क्रिसमस और नए साल के जश्न के दौरान पर्यटकों और लोगों को सर्द मौसम का सामना करना पड़ सकता है।

क्रिसमस और नए साल से पहले उत्तराखंड में बदलते मौसम ने ठंड बढ़ा दी है। मैदानी इलाकों में छाए कोहरे ने अचानक ठंड बढ़ा दी थी और सामान्य तापमान में नौ डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। रविवार को कोहरा छटा तो तापमान सामान्य के पास पहुंच गया और सूखी ठंड से राहत मिली।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ की सर्द हवाएं उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में पहुंची। जिसके चलते कोहरे मात्र से शीत दिवस जैसी स्थिति बन गई। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री तक की कमी देखने को मिलेगी। जबकि मैदानी इलाकों में सप्ताह भर में कई बार कोहरा छाने से ठंड परेशान करेगी।
प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में कोहरा परेशानी बढ़ाएगा। उधर पर्वतीय जिले उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। नए साल के जश्न पर बर्फबारी की संभावना को देखते हुए व्यापारियों के चेहरे खिले हुए हैं।
इसके साथ ही पर्यटक भी लगातार मौसम का अपडेट ले रहे हैं। मसूरी, ऋषिकेश समेत कई इलाकों में पर्यटक आने शुरू हो गए हैं। क्रिसमस और नए साल को लेकर लोगों में उत्सुकता नजर आ रही है। अभी से होटल, होमस्टे बुक हो रहे हैं। सभी को बारिश और बर्फबारी का इंतजार है।
-
Aaj Ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 9 राज्यों में IMD का Rain Alert, क्या दिल्ली में होगी बारिश? -
Kal Ka Mausam: Delhi-UP समेत इन राज्यों में तूफानी बारिश का IMD अलर्ट! 2–5 अप्रैल तक कहां-कहां आंधी-ओलावृष्टि? -
Aaj Ka Mausam: पश्चिमी विक्षोभ बरपाएगा कहर, UP-दिल्ली समेत 8 राज्यों में Rain Alert -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications