यूपी सीएम योगी बोले- कांग्रेस सांसद अधीर रंजन की अभद्र टिप्‍पणी महिला, आदिवासी और देश का अपमान है

यूपी सीएम योगी बोले- कांग्रेस सांसद अधीर रंजन की अभद्र टिप्‍पणी महिला, आदिवासी और देश का अपमान है

लखनऊ, 28 जुलाई: कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने देश की नवनिर्वाचित राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर विवादित बयान दे डाला। जिसके बाद सत्‍ताधारी पार्टी भाजपा के नेता मंत्री रंजन पर जमकर अटैक कर रहे हैं। मालूम हो देश के सर्वोच्‍च पर पर असीन राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अधीर रंजन ने राष्ट्रपति" कह डाला जिस पर अब उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री के आदित्य नाथ ने प्रतिक्रिया दी है।

yogi

यूपी सीएम योगी ने कहा "राष्ट्रपति के लिए कांग्रेस सांसद की अभद्र टिप्पणी निंदनीय है। यह संविधान, महिला और आदिवासी समुदाय का अपमान है। एक तरह से यह देश का भी अपमान है। मैं सांसद और कांग्रेस की निंदा करता हूं। उन्हें नागरिकों से माफी मांगनी चाहिए ..."

बता दें अपने विवादित बयान पर बुरी तरह फंसने के बाद अधीर रंजन ने अपनी कहा था यह एक गलती हुई है। मैं राष्ट्रपति के अपमान के बारे में सोच भी नहीं सकता। मैं व्यक्तिगत रूप से राष्ट्रपति से मिलूंगा और अगर उन्हें बुरा लगा है तो हम माफी मांगेंगे। उन्होंने कहा कि चाहे मुझे फांसी पर चढ़ा दो, लेकिन सोनिया गांधी को इस विवाद में क्यों घसीट रहे हो।

चौधरी ने कहा कि मैंने अपनी गलती स्वीकार कर ली है। चुनाव के दौरान सोनिया गांधी के बारे में वे लोग क्या कहते हैं? शशि थरूर की पत्नी के बारे में? रेणुका चौधरी के बारे में? मैंने राष्ट्रपति से समय मांगा, परसों नियुक्ति मिल सकती है, मैं उनसे व्यक्तिगत रूप से बात करूंगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+