योगी कैबिनेट में शामिल हुए मंत्रियों में जानें कौन हैं सबसे अमीर और कौन सबसे गरीब
लखनऊ, 26 मार्च: उत्तर प्रदेश इलेक्शन वॉच के द्वारा उत्तर प्रदेश में मंत्रीमण्डल में शामिल किये गये मंत्रियों का सारी जानकारी शेयर की है। इन मंत्रियों की शिक्षा, आपराधिक रिकार्ड के अलावा उनमें कितने अमीर और गरीब हैं इस सब का विवरण शेयर किया गया है।

87 प्रतिशत ऐसे मंत्री है जो करोडपति है
इस रिपोर्ट में 53 में से 45 मंत्रियों का विश्लेषण किया गया है। इस विश्लेषण के अनुसार 45 मंत्रियों में 39 (87 प्रतिशत) ऐसे मंत्री है जो करोडपति है वही 9 करोड रूपये मंत्रियों की औसतन सम्पत्ति है।

योगी कैबिनेट में ये मंत्री है सबसे अमीर
सबसे ज्यादा सम्पत्ति तिलोई के मयंकेश्वर शरण सिंह की है जिन्होंने अपनी सम्पत्ति 58.07 करोड घोषित की है।

योगी ब्रिगेड में शामिल सबसे गरीब मंत्री
वहीं सबसे कम समत्ति विधान परिषद के सदस्य धर्मवीर सिंह की है उन्होंने अपनी संपत्ति 42.91 लाख घोषित की है।

49 प्रतिशत मंत्रियों पर अपराधिक मामले दर्ज है
अगर बात आपराधिक मामलों की करे तो 22 (49 प्रतिशत) ऐसे मंत्री है जिनपर आपराधिक मामले दर्ज है वही 20 (44 प्रतिशत) ऐसे मंत्री है जिनपर गंभीर आपराधिक मामले घोषित किये है।
Recommended Video

जानें कितने पढ़े लिखे हैं योगी बिग्रेड के मंत्री
मंत्रियों की शैक्षिक योग्यता का विश्लेषण की बात करें तो 9 मंत्री यानी 20 प्रतिशत ऐसे मंत्री है जिन्होंने अपनी शैक्षिक योग्यता 8वीं से 12वी के बीच घोषित की है जबकि 36 (80प्रतिशत) ऐसे मंत्री है जिन्होंने अपनी शैक्षिक योग्यता स्नातक या इससे अधिक घोषित की है।

कितने पढ़े-लिखे हैं योगी बिग्रेड के मंत्री
बात अगर आयु की करे तो 20 (44 प्रतिशत) ऐसे मंत्री है जिनकी आयु 30 से 50 वर्ष की बीच है वही 25 (56 प्रतिशत) ऐसे मंत्री है जिन्होंने अपनी आयु 51 से 70 वर्ष की बीच घोषित की है। कुल 45 मंत्रियों में से 5 (11 प्रतिशत) महिला मंत्री है।
RRR फिल्म में 20 मिनट नजर आईं हैं आलिया भट्ट, जानें कितनी ली फीस












Click it and Unblock the Notifications