RRR फिल्म में 20 मिनट नजर आईं हैं आलिया भट्ट, जानें कितनी ली फीस
RRR फिल्म में 20 मिनट नजर आईं हैं आलिया भट्ट,जानें कितनी ली फीस
नई दिल्ली, 26 मार्च: एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी 'RRR' ने रिलीज के पहले दिन ही जबरदस्त ओपनिंग की है। शुक्रवार को रिलीज हुई 'आरआरआर' ने पहले बॉक्स ऑफिस पर 223 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया है। जूनियर एनटीआर और रामचरण जैसे सुपरस्टार की फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस भी नजर आई हैं।

आलिया आरआरआर में महज 20 मिनट नजर आई हैं
बॉलीवुड की सुपरस्टार आलिया भट्ट ने इस फिल्म में महज 20 मिनट नजर आई हैं। आलिया की एक्टिंग को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।

550 करोड़ रुपये में बनी है आरआरआर फिल्म
'बाहुबली 2' के बाद सिनेमाघरों में धमाल मचाने वाली आआरआर फिल्म 550 करोड़ रुपये में बनी है। इस फिल्म की स्टार कास्ट ने 9 करोड़ रुपये से लेकर 45 करोड़ रुपये तक फीस ली है।

आलिया भट्ट ने 20 मिनट की एक्टिंग के लिए है इतने करोड़ रुपये
वहीं आलिया भट्ट जिन्होंने फिल्म में महज 20 मिनट नजर आई हैं। इस फिल्म में आलिया सीता का किरदार निभाया है। इस फिल्म के लिए 9 करोड़ रुपये बतौर फीस ली है ।

अजय देवगन ने ली है कितनी फीस ?
एस एस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' में बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने कैमियो के रोल में नजर आए हैं। अजय देवगन ने इस फिल्म के लिए 25 करोड़ रुपये बतौर फीस लिए हैं।

सुपरस्टार रामचरण और जूनियर एनटीआर ने ली है इतनी फीस
भारतीय क्रांतिकारी अल्लूरी सीताराम राजू की भूमिका में नजर आए रमचरण ने 45 करोड़ रुपये चार्ज किया है। क्रांतिकारी नेता कोमाराम भीम के किरदार में नजर आए जूनियर एमटीआर जो देश में सबसे अधिक फीस लेने वाले अभिनेताओं में शामिल हैं उन्होंने आरआरआर के लिए 45 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं।

कमाई के मामले में बाहुबली-2 को RRR ने पछाड़ा
एसएस राजामौली की मैग्नम ओपस आरआरआर ने अपनी रिलीज के दिन वर्ल्ड वाइड ₹257 करोड़ की कमाई करते हुए बहुत मजबूती से शुरुआत की है। यह इसे किसी भी भारतीय फिल्म द्वारा अब तक का सर्वश्रेष्ठ ओपनिंग डे प्रदर्शन बनाता है। संयोग से जिस फिल्म को इसने मात दी वह राजामौली की पिछली रिलीज़ बाहुबली: द कन्क्लूजन है, जिसने अपने शुरुआती दिन में 224 करोड़ रुपये कमाए थे।












Click it and Unblock the Notifications