LPG UPDATE: 'PNG वालों को नहीं मिलेगा सिलेंडर', रद्द होंगे कनेक्शन, आपके शहर में कहां पहुंचा एलपीजी का दाम?
LPG UPDATE: अब पीएनजी सुविधा वाले घरों का एलपीजी कनेक्शन बंद होगा। पेट्रोलियम मंत्रालय ने इसे लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं, जिसके मुताबिक जिन घरों में गैस पाइपलाइन मौजूद है, वहां अब सिलेंडर नहीं मिलेंगे। सरकार ने इस कार्रवाई पर पूरी तैयारी कर ली है।
पूर्ति विभाग 50 हजार से अधिक उपभोक्ताओं के कनेक्शन रद्द करेगा। यह फैसला उन लोगों के लिए है जिनके पास दोहरे कनेक्शन हैं। विभाग ऐसे सभी खातों की अब पहचान कर चुका है। जिनके पास पीएनजी है, उन्हें अब कनेक्शन सरेंडर करना होगा।

आधार कार्ड से हो रहा है डेटा मिलान
विभाग अब पीएनजी और एलपीजी डेटा का मिलान कर रहा है। इसमें आधार कार्ड का डेटा इस्तेमाल किया जा रहा है। इसका मकसद सरकारी योजनाओं में गड़बड़ी को पूरी तरह रोकना है,जिससे सही लाभार्थियों तक ही लाभ पहुंचना सुनिश्चित होगा।
घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के रेट में आज कोई बदलाव नहीं
अगर रेट की बात करें तो घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के रेट में फिलहाल आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। 8 जून को रेट बढ़ने के बाद दिल्ली में अब कुकिंग सिलेंडर 942 रुपये का मिल रहा है तो वहीं कमर्शियल सिलेंडर का रेट 3113.50 रुपये है जबकि 5 किलो वाले सिलेंडर का रेट 344 रुपए का है।
चलिए जानते हैं आपके शहर में सिलेंडर किस भाव में मिल रहा है?
घरेलू (14.2 किग्रा) सिलेंडर के दाम?
- नई दिल्ली ₹942
- कोलकाता ₹968
- मुंबई ₹941.5
- चेन्नई ₹957.5
- गुड़गांव ₹921.50
- नोएडा ₹939.50
- बैंगलोर ₹944.50
- भुवनेश्वर ₹967.00
- चंडीगढ़ ₹951.50
- हैदराबाद ₹994.00
- जयपुर ₹945.50
- लखनऊ ₹979.50
- पटना ₹1040
कमर्शियल (19 किलोग्राम) के दाम?
- दिल्ली 3,113.50
- मुंबई 3,067.50
- कोलकाता 3,255.50
- चेन्नई 3,283.00
- लखनऊ 3,198.00
- हैदराबाद 3,367.00
- लखनऊ 3,236.00
- पटना 3,400.00
- जयपुर 3,141.00
- गुड़गांव 3,130.00
5 kg घरेलू सिलेंडर
- दिल्ली में ₹349.00
- मुंबई में ₹349.50 का है।
- 5 kg कम्पोजिट सिलेंडर: दिल्ली में ₹349.00 का
PNG के कारण घरेलू LPG की मांग में कमी आई
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने पश्चिम एशिया संघर्ष पर मंत्रालयों की एक बैठक में कहा, 'अभी घरेलू LPG पर अंडर-रिकवरी 650 रुपये प्रति सिलेंडर है, हालांकि घरों में LPG की जगह पाइप्ड नेचुरल गैस के इस्तेमाल को बढ़ावा देने की सरकार की कोशिशों के कारण घरेलू LPG की मांग में कमी आई है।
'LPG का पर्याप्त स्टॉक मौजूद,पैनिक होने की जरूरत नहीं'
उन्होंने कहा कि 'पश्चिम एशिया में मौजूदा हालात के बावजूद, कच्चे तेल, LPG और प्राकृतिक गैस की सप्लाई स्थिर बनी हुई है और देश में पेट्रोल, डीज़ल और LPG का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। हमारी रिफाइनरियां पूरी क्षमता से काम कर रही हैं। जहां तक घरेलू खाना पकाने वाली LPG की बात है, तो LPG डिस्ट्रीब्यूटरशिप पर इसकी कमी की कोई खबर नहीं मिली है।"














Click it and Unblock the Notifications