निर्दलीयों पर मेहरबान हुई सोनभद्र की जनता, आठ में पांच सीट पर जीत
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के महानगरपालिका में भले ही भाजपा का जलवा कायम रहा पर पूरे प्रदेश में इस बार निर्दलीयों की भी धमक सुनाई दी। विंध्याचल मंडल के सोनभद्र जिले की जनता भी निर्दलीयों पर मेहरबान रही। यही नहीं, मंडल के मिर्जापुर में एक, भदोही में भी दो सीटे निर्दलीयों ने जीती। सोनभद्र जिले की आठ में से पांच सीटों पर निर्दलीयों ने जीत हासिल की। शेष तीन सीटों पर भाजपा के प्रत्याशियों को जीत मिली, जिसमें सबसे प्रतिष्ठित सीट राबर्ट्सगंज नगर पालिका की शामिल है।

इन पर रहा भाजपा का कब्जा
जिले की एकमात्र राबर्ट्सगंज नगर पालिका सीट पर भाजपा ने अपना कब्जा बरकार रखा। यहां पर भाजपा प्रत्याशी वीरेन्द्र कुमार जायसवाल उर्फ बिन्दू जायसवाल ने 4951 वोट पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी निर्दलीय प्रत्याशी विजय कुमार जैन को 1091 मतों से परास्त किया। श्री जैन का 3,860 वोट मिले। इसके अलावा भाजपा के हिस्से में चुर्क-घुर्मा और ओबरा नगर पंचायत की सीट भी आई। चुर्क-घुर्मा नगर पंचायत सीट पर भाजपा की गीता देवी ने अपने निकटम प्रतिद्वंदी सपा की विमला देवी को 388 वोटों से परास्त किया। गीता देवी को 1552 तो विमला देवी को 1164 वोट मिले। ओबरा नगर पंचायत सीट पर भाजपा की प्रानमति देवी ने 4094 वोट पाकर अपनी निकटम प्रतिद्वंदी सपा की सुधा को 1229 वोटों से हराया। सुधा को 2865 वोट मिले।
इन पांच सीटो को निर्दलीयों ने जीता
निर्दलीय प्रत्याशियों ने दुद्धी, पिपरी, रेणुकूट, घोरावल और चोपन नगर पंचायत पर कब्जा जमाया। चोपन में निर्दलीय प्रत्याशी इम्तियाज ने 3592 वोट पाकर भाजपा के आंनद अग्रवाल को 1080 वोट से हराया। श्री अग्रवाल को 2512 वोट मिले। घोरावल सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी राजेश कुमार को 558 वोट से जीत मिली। उन्हें 1387 तो उनके निकटम प्रतिद्वंदी सपा के जय प्रकाश मोदनवाल को 829 वोट मिले। दुद्धी सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी राजकुमार अग्रहरी को 631 वोट से जीत मिली। उन्हें 2005 तो उनके निकटम प्रतिद्वंदी निर्दलीय कमल कुमार कानू को 1374 वोट मिले।
पिपरी नगर पंचायत सीट पर निर्दल प्रत्याशी दिग्गविजय सिंह को 2827 वोट से जीत हासिल हुई। उन्हें 4032 तो उनके निकटतम प्रतिद्वंदी निर्दल कुबेर नाथ को 1205 वोट मिले। रेणुकूट नगर पंचायत सीट पर निर्दल प्रत्याशी शिव प्रताप सिंह को तीन मतों से जीत हासिल हुई। उन्हें 2105 तो उकने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के अनिल कुमार सिंह को 2102 वोट मिले।
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Samrat Choudhary:'बिहार के सम्राट' बनने तक की इनसाइड स्टोरी, राजनीतिक सफर से फैमिली बैकग्राउंड तक जानें सबकुछ -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान












Click it and Unblock the Notifications