यूपी में हार के बाद ऐसे मनी अखिलेश यादव की होली, तस्वीरें
एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंपने वाले अखिलेश यादव आज इटावा में हैं।
इटावा। उत्तर प्रदेश में बड़ी हार के बाद अखिलेश यादव आज समर्थकों के साथ होली खेलते नजर आए। एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंपने के बाद अखिलेश यादव आज अपने गृह जनपद इटावा में पहुंचे और होली खेली।

अखिलेश यादव ने समर्थकों के साथ होली खेली। एक खाली मैदान में टेंट लगाकर होली खेलने का इंतजाम किया गया है। अखिलेश भी यहीं पर सफेद कुर्ते-पायजामें में होली खेलते नजर आए। आपको बता दें कि 2012 में सपा को उत्तर प्रदेश में 224 सीटों पर जीत मिली थी और अखिलेश उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे। 2017 के चुनावों में सपा 50 सीटें भी हासिल नहीं कर पाई, वह 47 पर ही सिमट गई।

पढ़ें- बेटे की हार पर क्या बोले मुलायम, जानिए क्या चुभा उन्हें?












Click it and Unblock the Notifications