Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Babulal Kharadi: राजस्‍थान सरकार में 2 पत्नियों वाले कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी को कौनसा मंत्रालय मिला?

Rajasthan Government Ministers Department: राजस्‍थान में भाजपा के भजन लाल शर्मा सरकार में दो बीवी वाले कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी फिर सुर्खियों में हैं। इन्‍हें दो जबरदस्‍त विभाग सौंपे गए हैं।

30 दिसंबर को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने पर इनकी सादगी की चर्चा हो रही थी अब हर कोई यह जानना चाह रहा कि आखिर दो पत्नियों वाले मंत्री बाबूलाल खराड़ी को राजस्‍थान में किस विभाग की जिम्‍मेदारी सौंपी गई है।

babu lal kharadi MLA Jhadol Udaipur

ये भी पढ़ें- Rajasthan Ministers Portfolios: भजन लाल शर्मा सरकार में विभागों का बंटवारा, किस मंत्री को मिला 'मलाईदार' विभाग

दरअसल, राजस्‍थान की भजनलाल शर्मा सरकार में मुख्‍यमंत्री, 2 उपमुख्‍यमंत्री, 12 कैबिनेट मंत्री, 5 राज्‍यमंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) व 5 राज्‍यमंत्रियों में 5 जनवरी 2024 को मंत्रालयों का बंटवारा कर दिया गया है। राजस्‍थान में 25 मंत्री हो गए। पांच मंत्री और बनाए जा सकते हैं।

सीएम भजन लाल के पास सबसे ज्‍यादा विभाग

सबसे ज्‍यादा 8 विभाग खुद सीएम भजन लाल शर्मा के पास रहेंगे। विभागों की संख्‍या के मामले में उपमुख्‍यमंत्री दीया कुमारी दूसरे नंबर पर है। इन्‍हें छह विभाग दिए गए हैं जबकि दूसरे उपमुख्‍यमंत्री प्रेम चंद बैरवा को 4 विभागों की जिम्‍मेदारी दी गई है।

ये भी पढ़ें- Babulal Kharadi: झोपड़ी में रहने वाले राजस्‍थान के कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी की कौन लेना चाहता है जान?

babu lal kharadi MLA Jhadol Udaipur

बाबूलाल खराड़ी का जीवन परिचय

जन्‍म - 15 अगस्‍त 1967
जन्‍मस्‍थान-ग्राम निचलाथला, तहसील कोटड़ा, उदयपुर
पिता-फागणा
माता-हारकी
शादी-15 जून 1987
पत्‍नी-मणि देवी खराड़ी व तेज देवी
शिक्षा-माध्‍यमिक
विधायक-झाड़ोल (अजजा) उदयपुर

कच्‍चे मकान में रहते हैं मंत्री बाबूलाल खराड़ी

राजस्‍थान सरकार में कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी उदयपुर जिला मुख्‍यालय से करीब 113 किलोमीटर दूर गांव निचली थला ढेडमारिया में रहते हैं। ये आज भी अपनी दोनों पत्नियों के साथ कच्‍चे मकान में निवास करते हैं।

babu lal kharadi MLA Jhadol Udaipur

चार बार विधायक रह चुके हैं बाबूलाल खराड़ी

भजन लाल शर्मा सरकार में पहली बार कैबिनेट मंत्री बने बाबूलाल खराड़ी साल 2023 में चौथी बार विधायक बने हैं। इससे पहले 2018, 2008 व 2003 में भाजपा की टिकट पर विधायक चुने जा चुके हैं।

babu lal kharadi MLA Jhadol Udaipur

बाबूलाल खराड़ी के राजनीतिक पद

जिला उपाध्‍यक्ष, युवा मोर्चा, भारतीय जनता पार्टी, उदयपुर
जिला महामंत्री, भारतीय जनता पार्टी, उदयपुर
मण्‍डल अध्‍यक्ष, युवा मोर्चा, भारतीय जनता पार्टी, कोटड़ा, उदयपुर
महामंत्री, मण्‍डल महामंत्री, भारतीय जनता पार्टी, कोटड़ा, उदयपुर
1995 में उदयपुर जिला परिष सदस्‍य
2000-2003 में कोटड़ा पंचायत समिति प्रधान

बाबूलाल खराड़ी को मिले जनजाति क्षेत्रीय विकास व गृह रक्षा विभाग

राजस्‍थान की भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री बनकर सबको चौंकाने वाले बाबूलाल खराड़ी को अब जनजाति क्षेत्रीय विकस व गृह रक्षा विभाग की जिम्‍मेदारी सौंपी गई है।

ये भी पढ़ें- Rajasthan: भाजपा के 22 MLA को भजन लाल शर्मा सरकार में मंत्री बनाने की इनसाइड स्‍टोरी

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+