Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Rajasthan Ministers Portfolios: भजन लाल शर्मा सरकार में विभागों का बंटवारा, किस मंत्री को मिला 'मलाईदार' विभाग

Rajasthan Ministers Portfolios: भजन लाल शर्मा सरकार में विभागों का बंटवारा, किस मंत्री को मिला 'मलाईदार' विभाग? देखें पूरी सूची

Rajasthan Govt Portfolio allocation: राजस्‍थान की भजन लाल शर्मा सरकार में शुक्रवार को मंत्रियों में विभागों का बंटवारा हो गया है। सीएम, दो डिप्‍टी सीएम समेत 25 मंत्री हैं, जिनमें 12 कैबिनेट मंत्री, 5 राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) व 5 राज्‍य मंत्री शामिल हैं।

Rajasthan CM Cabinet Minister Division News

यह भी पढ़ें- Rajasthan: भाजपा के 22 MLA को भजन लाल शर्मा सरकार में मंत्री बनाने की इनसाइड स्‍टोरी

1. भजन लाल शर्मा, मुख्‍यमंत्री व विधायक सांगानेर
विभाग- कार्मिक, आबकारी, आयोजना, सामान्‍य प्रशासन, नीति निर्धारण प्रकोष्‍ठ, गृह, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, एसीबी

2. दीया कुमारी, उपमुख्‍यमंत्री व विद्याधरनगर विधायक
विभाग - वित्‍त, पर्यटन, कला, साहित्‍य, सार्वजनकि निर्माण विभाग, महिला एवं बाल विकास, बाल अधिकारिता

3. प्रेम चंद्र बैरवा, उपमुख्‍यमंत्री व दूदू विधायक
विभाग-तकनीकी शिक्षा, उच्‍च शिक्षा, आयुर्वेद, योग, यूनानी, होम्‍योपैथी, परिवहन एवं सड़क सुरक्षा

राजस्‍थान कैबिनेट मंत्री 2024

4 किरोड़ी लाल मीणा, विधायक सवाई माधोपुर
विभाग- एग्रीकल्‍चर व उद्यानिकी, ग्रामीण विकास, आपदा प्रबंधन, जन अभियोग

5 गजेंद्र सिंह खींवसर, विधायक लोहावट
विभाग- चिकित्‍सा और स्‍वास्‍थ्‍य, ईएसआई,

6 कर्नल राज्‍यवर्धन सिंह राठौड़, झोटवाड़ा विधायक
विभाग- उद्योग एवं वाणिज्‍य, सूचना, प्रोद्यौगिकी एवं संचार, युवा मामले और खेल विभाग, कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता, सैनिक कल्‍याण

7 बाबूलाल खराड़ी, झाड़ोल उदयपुर
विभाग- जनजाति क्षेत्रीय विकास, गृह रक्षा

8 मदन दिलावर, विधायक रामगंज मंडी
विभाग-विद्यालयी शिक्षा विभाग, पंचायती राज विभाग, संस्कृत शिक्षा

9 जोगाराम पटेल, विधायक लूणी
विभाग- संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य, परामर्शी कार्यालय, न्‍याय विभाग

10 . सुरेश सिंह रावत, विधायक पुष्‍कर अजमेर
विभाग-जल संसाधन

11 . अविनाश गहलोत, विधायक जैतारण पाली
विभाग-सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता विभाग

12 . जोराराम कुमावत, विधायक सुमेरपुर पाली
विभाग- पशुपालन, डेयरी, गोपलन, देवस्‍थान

13 हेमंत मीणा, विधायक प्रतापगढ़
विभाग-राजस्‍व व उपनिवेशन

14 कन्‍हैया लाल चौधरी, विधायक मालपुरा टोंक
विभाग-पीएचईडी, भू-जल

15. सुमित गोदारा, विधायक लूणकरणसर बीकानेर
विभाग-खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, उपभोक्‍ता मामले

राजस्‍थान राज्‍यमंत्री स्‍वतंत्र प्रभार 2024

16 संजय शर्मा, विधायक अलवर
विभाग-वन, पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी

17 गौतम कुमार दक, विधायक बड़ी सादड़ी चित्‍तौड़गढ़
विभाग-सहकारिता, नागरिक उड्डयन

18 . झाबर सिंह खर्रा, विधायक श्रीमाधोपुर
विभाग-नगरीय विकास

19. सुरेंद्र पाल सिंह टीटी, करणपुर
विभाग-कृषि एवं विपणन, कृषि सिंचित क्षेत्र विकास एवं जल उपयोगिता, इंदिरा गांधी नहर परियोजना, अल्‍पसंख्‍यक मामलात व वक्‍फ बोर्ड

20 . हीरालाल नागर, विधायक सांगोद, कोटा
विभाग- ऊर्जा

राजस्‍थान राज्‍यमंत्री 2024

21. ओटाराम देवासी, विधायक सिरोही
विभाग-पंचायती राज, ग्रामीण विकास, आपदा प्रबंधन, सहायता व नागरिक सुरक्षा

22. डॉ. मंजू बाघमार, विधायक जायल
विभाग-सार्वजनिक निर्माण विभाग, महिला एवं बाल विकास, बाल अधिकारिता

23. विजय सिंह चौधरी, विधायक नावां
विभाग-राजस्‍व, उपनिवेशन, सैनिक कल्‍याण

24. कृष्ण कुमार केके विश्नोई, विधायक गुढ़ामालानी
विभाग-उद्योग एवं वाणिज्‍य, युवा मामले और खेल, कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता

25 . जवाहर सिंह बेडम, विधायक नगर
विभाग- गृह, गोपालन, पशुपालन एवं डेयरी, मत्‍स्‍य

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+